JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती


Last Updated:

Bihar News: बिहार के विधान परिषद चुनाव के बीच जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई. उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां ICU में उनका इलाज चल रहा है. कहा जा रहा है कि हार्ट में दिक्कत होने की वजह से उन्हें भर्ती कराया गया.

Top Deals Inside

JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, पटना के मेदांता अस्पताल में भर्तीZoom

जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार. (फोटो साभारः फेसबुक Neeraj Kumar)

पटनाः बिहार से बड़ी खबर सामने आई. जहां विधान परिषद चुनाव में जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई. हार्ट में तकलीफ होने के बाद उन्हें देर शाम पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल अस्पताल के ICU में उनका इलाज चल रहा है.

हार्ट में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती
जानकारी के अनुसार, नीरज कुमार को हार्ट में परेशानी होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज शुरू किया गया. फिलहाल उन्हें ICU में रखा गया है. नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आने के बाद उनके समर्थकों और जानने वालों की नजर उनके स्वास्थ्य पर है.

कब होंगे चुनाव
मालूम हो कि, बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की 8 सीटों के लिए 23 अक्टूबर 2026 को वोटिंग होगी. मतगणना 27 अक्टूबर को होगी. पटना स्नातक सीट पर जेडीयू के नीरज कुमार और जन सुराज के अनुज कुमार सिंह के बीच मुकाबला है. इस चुनाव में मोकामा विधायक अनंत सिंह के रुख ने भी सियासी चर्चा बढ़ा दी है.

अनंत सिंह किसे कर रहे हैं समर्थन?
अनंत सिंह ने जन सुराज के उम्मीदवार अनुज कुमार सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया है. उन्होंने अपनी ही पार्टी जेडीयू के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार किया. अनंत सिंह का कहना है कि यह पार्टी का नहीं, बल्कि उनका और नीरज कुमार का व्यक्तिगत विवाद है.



Source link