4 फीट की ऊंची धान, एक कट्ठा में 4 मन तक पैदावार, जहानाबाद के किसान ने दी सारी जानकारी

4 फीट की ऊंची धान, एक कट्ठा में 4 मन तक पैदावार, जहानाबाद के किसान ने दी सारी जानकारी


होमताजा खबरकृषि

एक कट्ठा में 4 मन तक पैदावार, 4 फीट तक ऊंची है जहानाबाद के किसान की धान

Last Updated:

रौशन कुमार ने अपने 2 बीघा के खेत में धान की फसल की बुआई की है. वो बताते हैं कि हम उन्नत ढंग और उन्नत बीज की बुआई कर खेती करते हैं. अभी आप हमारे खेत में चलेंगे तो यह अनुभव हो जाएगा कि हमारी फसल और दूसरों की फसल में कितना अंतर है? अभी हमने धान की सबसे उन्नत मंसूरी किस्म जमुना लगाई है.

जहानाबाद: धान की कटाई का समय आ गया है. फसल कटाई के बाद गेहूं की फसल रोपाई होने लगेगी. कई जगह तैयारी भी शुरू हो गई है. इस प्रकार से देखा जाए तो किसानों ने अगली फसल की तैयारी में लग चुके हैं. जहानाबाद जिला में भी धान की खेती बहुत बड़े पैमाने पर होती है. अब धान की खेती को न सिर्फ परंपरागत किसान कर रहे हैं, बल्कि युवा भी पीछे नहीं हैं. हालांकि, दोनों उम्र के किसानों में अंतर है. युवाओं ने तकनीक के सहारे धान की खेती करनी शुरू की है. इसी तरह के किसान हैं हुलासगंज प्रखंड के बैगनी गांव के किसान रौशन कुमार. वो 2 बीघा में खेती करते हैं. हालांकि, वो सीजन के अनुसार खेती करते हैं.

रौशन कुमार ने अपने 2 बीघा के खेत में धान की फसल की बुआई की है. वो बताते हैं कि हम उन्नत ढंग और उन्नत बीज की बुआई कर खेती करते हैं. अभी आप हमारे खेत में चलेंगे तो यह अनुभव हो जाएगा कि हमारी फसल और दूसरों की फसल में कितना अंतर है? अभी हमने धान की सबसे उन्नत मंसूरी किस्म जमुना लगाई है. इसका उत्पादन क्षमता एक कट्ठा में 4 मन तक है. वहीं, पौधों की लंबाई के साथ बाली की लंबाई भी लगी बड़ा होता है. वहीं, धान से उत्पादित चावल बहुत शानदार होती है, जिसके चलते बाजार में इस किस्म के धान का रेट बहुत बढ़िया मिलता है.

धान की यह किस्म का कट्ठा में 4 मन तक उपज
रौशन ने कहा, “अपने खेतों में जमुना किस्म की धान की बुआई की है, वो बहुत अच्छी वैरायटी है. इसको हमने उन्नत ढंग से बुआई की है. अन्य किसानों को यह देखते हैं कि जब धान की बुआई की तो बीज का बहुत ज्यादा प्रयोग करते हैं जब बुआई करते हैं. वहीं, इसका फायदा नहीं बल्कि नुकसान है. अगर आप पौधों को सही टेक्नीक से रोपाई करेंगे तो फसल का उत्पादन बेहतर प्राप्त हो सकता है. हमारी फसल श्री विधि से लगाई गई है. इस विधि से खेती करने पर पानी की बचत के साथ साथ उत्पादन भी बेहतर मिलता है.”

धान की ऊंचाई साढ़े 4 फीट
किसान आगे कहते हैं कि हमने अभी जो फसल लगाई है जिसकी हाइट करीब साढ़े 4 फीट है. वहीं, बाली की लम्बाई भी एक फीट तक होता है. वहीं, अगर बाली लंबा भी हो गया तो धान टूटने का डर नहीं रहता है. हमारे आस पास जिन किसानों ने धान लगाई हैं वो आप खुद अंतर देख सकते हैं. आप किसी भी प्रकार की खेती करते हैं तो उन्नत तकनीक का सहारा लें., अगर तकनीक के सहारे खेती करते हैं तो फसल का उत्पादन बेहतर होगा. समय की बचत, पानी की बचत और मिट्टी का दोहन भी कम होगा.



Source link