हिमाचल के तिंदी में बारात में जा रही कार चंद्रभागा नदी में गिरी, पिता पुत्र समेत तीन लोगों की मौत, चार गंभीर घायल

हिमाचल के तिंदी में बारात में जा रही कार चंद्रभागा नदी में गिरी, पिता पुत्र समेत तीन लोगों की मौत, चार गंभीर घायल


केलांग. हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति के तिंदी में कार हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पिता पुत्र भी शामिल हैं. ये सभी गाड़ी में सवार होकर बारात में जा रहे थे और इस दौरान तिंदी के पास कार अनियंत्रित होकर चंद्रभागा नदी के किनारे पर जा गिरी. हादसे में पिता पुत्र समेत चार अन्य लोग भी घायल हैं. कार में कुल सात लोग सवार थे.

जानकारी के अनुसार, 19 अक्तूबर को शाम चार बजे यह हादसा पेश आया. कार सवार कुठाड़ गांव में शादी में गए थे और फिर बारात सलग्रां गांव की ओर जा रहा था. वाहन में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें छह व्यक्ति सलग्रां गांव तथा एक व्यक्ति भुजंड गांव का निवासी था.

जब वाहन SH-26 सड़क मार्ग पर वीर मंदिर, तिन्दी के समीप एक मोड़ पर पहुंचा, तो चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और फिर कार सड़क से नीचे चंद्रभागा नदी के किनारे जा गिरी. दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी तिन्दी एवं पुलिस थाना उदयपुर की पुलिस टीमें तथा प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं. घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), उदयपुर पहुंचाया गया. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए उदयपुर अस्परताल लाया गया है.

पुलिस के अनुसार, चालक की लापरवाही की वजह से हादसा होने की आशंका है और पुलिस वास्तविक कारणों का पता लगा रही है.

रोहित ठाकुर, गांव शलग्रां, उदयपुर, चालक पुष्पेंद्र, गांव भुजुंड, समीर गांव शलग्रां और विवेक गांव शलग्रां हादसे में घायल हुए हैं. वहीं, शिव कुमार पुत्र रूप सिंह गांव शलग्रां, अजय पुत्र रूप सिंह (दोनों पिता पुत्र) की हादसे में मौत हो गई. इसके अलावा, कार्तिक पुत्र जर्म चंद निवासी शलग्रां ने भी हादसे में अपनी जान गंवा दी. मयाड़ के पटवारी ने यह रिपोर्ट दी है.  एसपी लाहौल स्पीति शिवानी मैहला ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, मोड़ों पर गति नियंत्रित रखें तथा यातायात नियमों का पालन करें.



Source link