बेगूसराय के लोग हर महीने लेते हैं करोड़ों का कर्ज, सबसे ज्यादा पैसा कहां जाता है?

बेगूसराय के लोग हर महीने लेते हैं करोड़ों का कर्ज, सबसे ज्यादा पैसा कहां जाता है?


Last Updated:

बिहार के बेगूसराय में हर महीने करोड़ों रुपये का लोन दिया जा रहा है. जिला के अग्रणी बैंक के मंथली रिपोर्ट के अनुसार , पिछले एक महीने में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन बांटा गया, जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा जीविका के स्वयं सहायता समूहों को मिला. जानिए बेगूसराय को बैंकों की नजरों से ..

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय की पहचान आज के दौर में उद्योग नगरी के रूप में होती है. जिला प्रमुख औद्योगिक जिलों में गिना जाता है. यहां उद्योग, कारोबार, कृषि और छोटे-बड़े व्यवसायों को आगे बढ़ाने में बैंकिंग व्यवस्था की अहम भूमिका है. लेकिन आज के समय सारे उद्योग पूरी तरह से सफलता के साथ चल रहे हैं. लेकिन इससे बाहर निकलर देखें तो आपके लिए सवाल है , अंदाज़ा लगाइये बेगूसराय के लोग कितना करोड़ कर्ज लेते हैं ? आपके मन में जो भी सवाल का जवाब आएगा वो बैंकिंग के डाटा से आधा भी नहीं होगा. पहली बार बिहार के बेगूसराय में जिले के अग्रणी बैंक यूको बैंक की ओर से वित्तीय विकास को बढ़ावा देने के लिए एक नए कार्यक्रम की शुरुआत की गई है. इसमें जो डाटा सामने आया देखिए रिपोर्ट…

जानिए बेगूसराय के आम लोग कितना करोड़ का लेते हैं कर्ज ?

कोलकाता से आएं यूको बैंक के महाप्रबंधक प्रदीप आनंद केसरी ने LOCAL18 बताया कि बैंक की ओर से हर महीने पिछले एक महीने में लोन लेने वाले और नए ग्राहकों को जोड़ने वाले लोगों में से कुछ लोगों एक मंच पर बुलाया जा रहा है. इसी क्रम में पहली बार आयोजित कार्यक्रम में करीब 20 ग्राहक शामिल हुए.
उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने के दौरान बेगूसराय स्थित यूको बैंक के अंचल कार्यालय के माध्यम से 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन दिया गया है. इस दौरान नए ग्राहकों को भी बैंक से जोड़ा गया. कार्यक्रम में करीब 10 करोड़ रुपये के लोन के सैंक्शन लेटर ग्राहकों को सौंपे गए. आपको बता दें कि 50 करोड़ की धनराशि में जिले के लगभग सभी बैंकों का डाटा शामिल रहा है.

50 करोड़ रुपये का लोन गया किधर किधर?

यूको बैंक के उप महाप्रबंधक एवं अंचल प्रबंधक श्वेत प्रकाश कच्छप ने लोकल 18 से बताया कि इस कैंप के दौरान कुल 50 करोड़ रुपये का लोन वितरण किया गया. इसमें रिटेल, कृषि, शिक्षा समेत अलग-अलग तरह के लोन शामिल हैं.उन्होंने बताया कि इस पूरे लोन वितरण में सबसे बड़ा हिस्सा जीविका के स्वयं सहायता समूहों को मिला है. जीविका के स्वयं सहायता समूहों को करीब 30 करोड़ रुपये का लोन दिया गया है.
बता दें कि एक महीने के इस इस लोन से सामने आएं डाटा के मुताबिक बेगूसराय राज्य के टॉप 5 कर्जदार जिला के रूप में बेगूसराय शामिल है. यहीं से बेगूसराय के प्रगति की शुरुआत भी होती है.



Source link