Last Updated:
Araria News: बिहार के अररिया से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई. जहां बदमाशों ने पांच साल के मासूम बच्चे को गोली मार दी. जो कि आर-पार होकर उसकी मां के पैर में जा लगी. जिससे वह भी घायल हो गईं. बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी.
बिहार के अररिया में पांच साल के बच्चे को गोली मारी गई.
अररियाः बिहार के अररिया में बदमाशों ने एक 5 साल के बच्चे को गोली मार दी. गोली बच्चे के पेट से पीठ की ओर निकल गई और उसकी मां के पैर में जा लगी. घटना में मां और बेटा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को पहले अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
जोकीहाट के गांव में हुई वारदात
घटना अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र के बारा इज्तम्बरार गांव की है. जानकारी के मुताबिक, अज्ञात बदमाशों ने बच्चे को गोली मार दी. गोली बच्चे के शरीर से आर-पार हो गई और उसकी मां के पैर में भी लग गई. घटना के बाद घायल मां-बेटे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. अररिया सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पूर्णिया रेफर कर दिया.
जमीन विवाद में गोली मारने की आशंका
सूत्रों के मुताबिक, इस वारदात के पीछे जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, घटना की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है. गोली चलाने वाले अपराधियों की पहचान भी सामने नहीं आई है. अररिया के एसडीपीओ सुशील कुमार ने न्यूज 18 को फोन पर बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोली किसने चलाई और इसके पीछे क्या वजह थी. फिलहाल, घायल मां-बेटे का बेहतर इलाज किया जा रहा है. पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़ी बाकी जानकारी सामने आ सकेगी.