पहली शादी छिपाई, किडनी निकाली, हत्या कराई… मंत्री रेखा आर्या के पति पर कितने आरोप? विवादों के ‘गिरधारी’

पहली शादी छिपाई, किडनी निकाली, हत्या कराई… मंत्री रेखा आर्या के पति पर कितने आरोप? विवादों के ‘गिरधारी’


Last Updated:

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. पहले रेखा आर्या ने पति पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई तो वहीं गिरधारी लाल ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया. इसके बाद एसआईटी ने सोमवार को रेखा आर्या के बयान दर्ज किए.

Zoom

मंत्री रेखा आर्या और उनके पति के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है.

देहरादूनः उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद गहराता जा रहा है. इस बीच एसआईटी ने सोमवार को रेखा आर्या का बयान दर्ज किया. एसआईटी ने मामले से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग को भी अपने कब्जे में ले लिया है. मंत्री के बयान दर्ज करते समय SIT टीम ने मुकदमे में लगाए गए सभी आरोपों पर सवाल किए और उनसे जुड़े सबूत जुटाए. साथ ही मंत्री की शादी से कंपनी के डॉक्यूमेंट्स में फर्जी सिग्नेचर के जरिए हेराफेरी करने और पहली शादी छिपाने संबंधित मामले पर भी सवाल जवाब हुए. अब बयान के आधार पर SIT की जांच आगे बढ़ेगी.

क्या है पूरा विवाद
बीते 15 अक्तूबर को उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून के कैंट थाने में अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. उन्होंने मारपीट, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए हैं. वहीं गिरधारी लाल साहू ने आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि जिस ऑडियो के आधार पर उनपर आरोप लगाए जा रहे हैं, वह एआई से तैयार किया गया है. उन्होंने सीएम धामी से पूरे मामले की जांच करने की अपील की है. साथ ही उन्होंने रेखा आर्या पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं और उनकी संपत्ति की जांच की मांग की है. गिरधारी ने आरोप लगाया कि रेखा आर्या के पास लगभग 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति है.

गिरधारी लाल ने छिपाई पहली शादी
मंत्री ने आरोप लगाया है कि उनके पति ने अपनी पहली शादी की जानकारी छिपाकर उनसे शादी की. उनके मुताबिक इस बात का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई. साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है. उनका यह भी आरोप है कि आरोपी ने सरकारी आवास में स्टाफ के सामने अपमानजनक जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए.

कौन हैं गिरधारी लाल साहू
गिरधारी लाल साहू मूल रूप से यूपी के बरेली जिले के रहने वाले हैं. उनका नाम बरेली के राजनीतिक और कारोबारी क्षेत्रों के साथ-साथ उत्तराखंड की राजनीति में भी है. गिरधारी लाल साहू 1990 में बरेली में सभासद भी रहे थे. गिरधारी लाल साहू से जुड़ा सबसे पुराना मामला बरेली के कारोबारी नरेश जैन और उनकी पत्नी पुष्पा जैन की हत्या से जुड़ा है. 11 जून 1990 में बरेली में जैन दंपति की हत्या हुई थी. मामला अभी भी कोर्ट में है. इसके अलावा पूर्व कर्मचारी ने गिरधारी लाल साहू पर आरोप लगाया कि किडनी निकाली गई.



Source link