Last Updated:
जमीन में फैले करंट की चपेट में आने से 11 लाख 55 हजार का घोड़ा तड़पता रहा, मगर उसके मालिक को करंट का एक झटका भी नहीं लगा. इसका कारण स्टेप वोल्टेज को माना जा रहा है. जानिए क्या होती है इसकी साइंस?
11 लाख 55 हजार का घोड़ा करंट से तड़पता रहा, मगर उसका मालिक बच गया. जानिए कैसे (फोटो-सोशल मीडिया)
आंखों के सामने 11 लाख 55 हजार के घोड़े ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोगों इसका कारण करंट बता रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि वीडियो में घोड़े पर सवार उसका मालिक बिल्कुल सुरक्षित नजर आ रहा है. वह घोड़े को बचाने की कोशिश भी करता है. उसे करंट का एक झटका भी महसूस नहीं होता. वीडियो वायरल होने के बाद ये सवाल उठा कि जब घोड़ा करंट से तड़प रहा है तो उसका मालिक कैसे बच गया.
सोशल मीडिया यूजर्स ने इसका जवाब भी दिया है. किसी ने इसका कारण स्टेप वोल्टेज को बताया है तो किसी का कहना है कि घोड़े के पैरों में लगी नाल ने बिजली के लिए कंडक्टर का काम किया. दरअसल स्टेप वोल्टेज घोड़ों के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी चाल जमीन पर ज्यादा दूरी कवर करती है. इससे उस पूरे हिस्से का करंट उनके शरीर से होकर गुजरता है. आदमी को खतरा इसलिए कम होता है क्योंकि उनके कदम छोटे होते हैं.
क्या होता है स्टेप वोल्टेज, जो घोड़ों के लिए बड़ा खतरा?
अगर कहीं पर बिजली का हाई वोल्टेज तार टूटकर जमीन पर गिर जाता है तो जमीन पर करंट फैल सकता है. हालांकि ये करंट जमीन के अलग-अलग हिस्से में अलग अलग हो सकता है. यानी जहां पर तार जमीन टच कर रहा है वहां करंट का फोर्स ज्यादा होगा और दूरी के हिसाब से ये कम होता जाएगा. अगर किसी इंसान के पैर इस पर पड़ेंगे और दोनों पैरों के नीचे जमीन में प्रवाहित हो रहा करंट अलग-अलग होगा तो करंट एक पैर से शरीर में जाएगा और दूसरे से बाहर निकलेगा. जानवरों के लिए ये ज्यादा खतरनाक इसलिए है, क्योंकि उनके पैरों के बीच की दूरी ज्यादा होती है. साइंस में इसे बिजली विभवांतर कहते हैं यानी एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचना.
11 लाख 55 हजार का घोड़ा आंखों के सामने चारों पैर रगड़-रगड़ कर प्राण त्याग रहा था.
आसपास के लोगों को लगा की करंट लगा है.
लेकिन पास खड़े इंसान को करंट…Real news https://t.co/YyJi0gPifA