Last Updated:
ऋषिकेश में घूमने के साथ साउथ इंडियन खाने का स्वाद लेना चाहते हैं, तो यहां के कुछ मशहूर फूड स्पॉट्स आपके लिए खास हो सकते हैं. राम झूला रोड पर 1970 में शुरू हुए पुराने मद्रास होटल से लेकर स्थानीय फूड कार्ट और 5 स्टेट्स रेस्टोरेंट तक, यहां डोसा, इडली, वड़ा, उत्तपम, उपमा और रस्सम जैसे कई व्यंजनों का स्वाद मिल सकता है. जानिए ऋषिकेश की उन जगहों के बारे में, जहां साउथ इंडियन खाने के शौकीन पहुंचना पसंद करते हैं.
मद्रास होटल ऋषिकेश के राम झूला रोड़ पर स्थित ऋषिकेश के पुराने होटल में से एक है.इसकी शुरुआत साल 1970 में हुई थी. उस समय शहर में गिनी-चुनी दुकानें ही हुआ करती थीं. ये ऋषिकेश का पहला साउथ इंडियन होटल माना जाता है जहां से ऋषिकेश में साउथ इंडियन खाने की शुरुआत हुई और देखते ही देखते इसने अपनी अलग पहचान बना ली. 50 साल से भी ज्यादा पुराने इस होटल में आज भी लोग ऑथेंटिक साउथ इंडियन खाना खाने आते है.
यहां आपको डोसा से लेकर इडली, वड़ा, उत्तपम और उपमा तक कई सारे साउथ इंडियन फूड ऑप्शंस मिल जाएंगे. खास बात यह है कि यहां डोसे की करीब 100 से ज्यादा वैरायटी उपलब्ध हैं. उसमें भी आपको चीज़ डोसा और चाइनीज डोसा जैसे फ्यूजन मिल जाएंगे. साउथ इंडियन खाने के शौकीनों के लिए यह जगह कई ऑप्शन लेकर आती है, जहां वे अपनी पसंद के हिसाब से अलग-अलग डिश का स्वाद ले सकते हैं.
ऋषिकेश में साउथ इंडियन खाने के शौकीनों के लिए डोसा डार्लिंग फूड कार्ट एक अच्छा ऑप्शन है. यह कार्ट कप्रवाण हॉस्पिटल के पास में सुबह व शाम और समय लगता हैं. यहां इडली, डोसा, सांभर और अप्पलम जैसे साउथ इंडियन व्यंजन मिलते हैं. यहां मिलने वाले व्यंजनों में ऑथेंटिक साउथ इंडियन टेस्ट मिलता है जिसकी वजह से लोग यहां खाना पसंद करते है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
वैसे तो यहां की सभी डिशेस काफी स्वादिष्ट है लेकिन रस्सम का कोई जवाब नहीं. साउथ इंडियन खाने में रस्सम का अपना अलग महत्व है और इसका स्वाद बाकी व्यंजनों से थोड़ा अलग होता है. यहां रस्सम में मिलने वाला ऑथेंटिक साउथ इंडियन टेस्ट इसे खास बनाता है. इडली और डोसे के साथ सांभर तो आमतौर पर मिलता ही है, लेकिन ज्यादातर लोग यहां रस्सम खाने आते है.
साउथ इंडियन खाने की बात हो, तो सिर्फ डोसा और इडली ही नहीं, उपमा और वड़ा जैसे ऑप्शन भी लोगों को काफी पसंद आते हैं. रामेश्वरम रसोई कार्ट पर ये व्यंजन और साथ ही में अप्पलम भी मिलता है. यहां खास बात यह है कि खाने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस कार्ट पर चीजें काफी अफोर्डेबल रेट्स पर उपलब्ध हैं.
रामेश्वरम रसोई पर इडली और वड़ा के साथ में मिलने वाली नारियल की चटनी का स्वाद भी लाजवाब हैं. यहां चटनी साउथ इंडियन स्टाइल में बनाई जाती है. इसके अलावा, कार्ट पर सांभर भी मिलता है, जिसका स्वाद आम सांभर से अलग होता है. साउथ इंडियन खाने में सांभर पसंद करने वालों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है. अगर आप साउथ इंडियन के नाम पर केवल इडली डोसा खाकर बोर हो गए हो तो उपमा, वड़ा और अप्पलम ट्राई कर सकते हैं.ये कार्ट रोजाना ऐम्स गेट नंबर 2 पर लगता है.
ऋषिकेश में जानकी झूला के पास स्थित 5 स्टेट्स रेस्टोरेंट की खासियत इसका मेन्यू है, जहां एक नहीं बल्कि पांच राज्यों के खाने का स्वाद मिलता है. यहां उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, साउथ इंडियन और बंगाली थाली परोसी जाती है. यानी एक ही जगह पर आप 5 राज्यों का स्वाद ले सकते है.लेकिन यहां आने वाले ज्यादतर लोग साउथ इंडियन खाना पसंद करते है.
साउथ इंडियन खाने में यहां आपको मसाला डोसा, प्लेन डोसा, इडली, मेदु वड़ा, उत्तपम और उपमा जैसे ऑप्शन मिल जाएंगे. जिसके साथ सांभर और नारियल की चटनी भी परोसी जाती है, यहां इडली पसंद करने वालों को भी वैरायटी मिल जाएगी जैसे वेजिटेबल इडली, चाइनीज इडली और प्लेन इडली. जानकी झूला की तरफ घूमने आए पर्यटक यहां मिलने वाली साउथ इंडियन थाली खाना काफी पसंद करते है जिसमें उन्हें मिनी डोसा, इडली, अप्पलम, वड़ा, सांभर चटनी सब एक ही प्लेट में मिल जाता है.