Last Updated:
मधुबनी के अररिया संग्राम स्थित मिथिला हाट में कलाकारों के लिए 50 स्टॉल उपलब्ध हैं। यहां मात्र 1200 से 1500 रुपये में स्टॉल रेंट पर लेकर पारंपरिक कला और सामान बेचे जा सकते हैं।
मधुबनी: दरभंगा में रहकर अगर आप छोटे से स्टॉल से शुरुआत करना चाहते हैं. साथ ही अगर आप बिजनेस करना चाहते हैं तो मिथिला हाट में स्टॉल खोलने से बढ़िया कोई और जगह नहीं हो सकती है. आपको बता दें कि यहां नेता, क्रिएटर, विदेशियों समेत हर क्षेत्र के लोग आते हैं. जहां फ्री में प्रमोशन के साथ-साथ गवर्मेंट के माध्यम से दुकान का रजिस्ट्रेशन होता है. आइये जानते हैं यहां क्या है रेंट की पूरी प्रक्रिया.
मधुबनी के अररिया संग्राम में बना मिथिला हाथ में 50 स्टॉल लगे हुए हैं. बता दें कि बिहार पर्यटन विभाग द्वारा इसे विकसित किया गया है. यहां पर न सिर्फ बिहार के सभी कलाकारों द्वारा बनाए गए आर्ट या पारंपरिक चीज की बिक्री होती है, बल्कि पूरे भारत से लोग यहां आकर स्टॉल रेंट कर सकते हैं. चाहे वह मिथिला पेंटिंग हो, हस्तकला ,बंगाल की कला, राजस्थान की कला,मंजूषा, टिकुली आर्ट आदि यहां पर कलाकार दुकान रेंट कर सकते हैं. साथ ही यहां पर अच्छा बिजनेस कर तगड़ा मुनाफा भी कमा सकते हैं.
लोकल 18 की टीम ने स्टॉल इंचार्ज सुभाष ठाकुर से बातचीत की. उन्होंने कहा कि यहां पर संजय झा द्वारा पर्यटन विभाग को विकसित किया गया है. यहां के छोटे उद्यमियों और कलाकारों को जीवन बदलने का मौका मिला है. आर्टिस्ट के लिए काफी फायदा है और यहां पर 50 स्टॉल हैं, जिसमें पूरे बिहार या भारत भर से जो अलग-अलग कलाकार हैं, जिनका आर्टिस्ट कार्ड है वह यहां पर स्टाल रेंट कर सकते हैं. रेंट 1200 से ₹1500 ही है मात्रा. अपने हाथ के हुनर से अच्छा मुनाफा करते है. कहते हैं कि हम इनको 1200 से ₹1500 में 24 घंटे देते हैं, साफ-सफाई देते है और दुकान का पूरा सेटअप करके देते हैं. साथी एंट्री फ्री रहता है ,एग्जिट फ्री रहता है और पार्किंग भी होता है .
यहां गरीबों के हुनर को निखार और कमाई के लिए है.यहां पर सबसे खास है कि दुकानदारों को यहां पर फ्री में प्रमोशन मिल जाती है, क्योंकि रोज छोटे-बड़े रील , कंटेंट क्रिएटर आते है जो फ्री में यहां की पारंपरिक कला को प्रमोशन करते हैं .वह अपने वीडियो में शूट करते है. मिथिला में देश गृहमंत्री ,वित्त मंत्री सहित बिहार के मुख्यमंत्री और बड़े लोग नेता सहित विदेशी लोगों का भी आना हुआ है.यहां के दुकानदारों से यहां के वस्तु से बनी चीजों का देखते, खरीदते हैं तो उससे भी उन्हें काफी अच्छा मुनाफा मिलता है. हां लेकिन यहां पर दुकान रेंट करने के लिए आपको जरूरी डॉक्यूमेंट में आर्टिस्टिक वाला कार्ड चाहिए तब आप रेंट कर सकते हैं.