Ranji Trophy Day-2 Live: आयुष बडोनी ने जड़ा दोहरा शतक, विशाल स्कोर की ओर दिल्ली की टीम

Ranji Trophy Day-2 Live: आयुष बडोनी ने जड़ा दोहरा शतक, विशाल स्कोर की ओर दिल्ली की टीम


होमखेलक्रिकेट

Live: आयुष बडोनी ने जड़ा दोहरा शतक, विशाल स्कोर की ओर दिल्ली की टीम

Last Updated:

Ranji Trophy Day 2 Live Update: रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन के दूसरे दौर के मुकाबले का आज दूसरा दिन है. पहले दिन के खेल में रिंकू सिंह, प्रियांश आर्य और शुभमन गिल जैसे बड़े नाम चर्चा में रहे थे. खेल के दूसरे दिन भी फैंस को भरपूर रोमांच देखने को मिलेगा. सभी मुकाबलों के लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

Zoom

आयुष बडोनी

Ranji Trophy 2nd Match Day-2 Live Update: रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन के दौर का मुकाबला शुरू हो चुका है. मैच के पहले दिन फैंस को घरेलू क्रिकेट की इस सबसे बड़ी प्रतियोगिता में भरपूर एक्शन को देखने को मिला था. दिल्ली के लिए प्रियांश आर्य ने 199 रनों की पारी से खलबली मचाई तो रिंकू सिंह ने उत्तर प्रदेश के लिए लगातार दूसरे मैच में शतक लगाने का कारनामा किया. वहीं, पंजाब के कप्तान उदय सहारन ने भी शतकीय पारी से अपनी टीम को मुश्किल से निकालने का काम किया. पंजाब के लिए मैदान पर उतरे भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए. ऐसे में दूसरे दिन के खेल से जुड़े पल-पल की जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ.

आयुष बडोनी ने पूरा किया दोहरा शतक

गुजरात के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया है. बडोनी की इस शतकीय पारी से दिल्ली का स्कोर 500 रन के पार पहुंच गया है. दिल्ली के प्रियांश आर्य सिर्फ 1 रन से अपना दोहरा शतक चूके थे. वह 199 रन बनाकर आउट हुए.

कर्नाटक की पारी 342 रनों पर सिमटी

सौराष्ट्र के खिलाफ मुकाबले में कर्नाटक की पहली पारी 342 रनों पर सिमट गई. टीम के लिए सबसे मनवंत कुमार ने 135 रनों की पारी खेली. इसके अलावा अनीश केवी ने 59 और करुण नायर ने 46 रनों का योगदान दिया, जबकि मयंक अग्रवाल ने भी 42 रनों की पारी खेली. गेंदबाजी में सौराष्ट्र की ओर से पार्थ भूत ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए. इसके अलावा जयदेव उनादट ने भी 3 विकेट झटके. वहीं, चेतन सकारिया के खाते में भी 2 विकेट आया.

9वें नंबर के बल्लेबाद मनवंत कुमार ने लगाया शतक

कर्नाटक के मनवंत कुमार ने निचलेक्रम में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 9वें पर शतक लगाकर सनसनी मचा दी है. सौराष्ट्र के खिलाफ मुकाबले में मनवंत ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से गेंदबाजों के नाक में दम कर दिया. मनवंत की इस शतकीय पारी से कर्नाटक का स्कोर अब 300 रन के पार पहुंच गया है.

दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने जड़ा शतक

गुजरात के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने दमदार खेल दिखाते हुए अपना शतक पूरा कर लिया है. बडोनी की इस शतकीय पारी से टीम का स्कोर भी 400 रन के पार पहुंच गया. बडोनी से पहले दिल्ली के ओपनर प्रियांश आर्य ने 199 रनों करी पारी खेली. इस तरह टीम ने बंगाल के खिलाफ मिली हार के बाद टूर्नामेंट में दमदार वापसी की है.



Source link