Louis Vuitton से Dior तक, फ्रांस में लूटे गए लग्जरी ब्रांड्स के बैग-कपड़े, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Louis Vuitton से Dior तक, फ्रांस में लूटे गए लग्जरी ब्रांड्स के बैग-कपड़े, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान


Last Updated:

France Protest: फ्रांस में 17 अक्टूबर 2026 को महंगाई और लाइफस्टाइल की चीजों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के दौरान कई शहरों में हिंसा, तोड़फोड़ और दुकानों में लूटपाट की घटनाएं सामने आईं. फ्रांस के होम मिनिस्ट्री के अनुसार, लगभग 1500 दुकानों में लूट हुई है. इनमें लुई वितों, डायर, बर्बेरी, सेलीन, केन्जो और लैकोस्ट जैसे बड़े ब्रांड्स की दुकानें भी शामिल हैं.

फैशन की दुनिया में लुई वितों, डायर, बर्बेरी, सेलीन, केन्जो और लैकोस्ट जैसे ब्रांड्स की पहचान उनके महंगे कपड़ों, डिजाइनर बैग, जूतों और एक्सेसरीज के लिए है. इनके कई प्रोडक्ट्स की कीमत हजारों से लेकर लाखों रुपये तक होती है. आइए जानते हैं इनके प्रोडक्ट्स की बाजार में अनुमानित कीमत कितनी है.

लुई वितों (Louis Vuitton)- फ्रांस के मशहूर लग्जरी ब्रांड लुई वितों की दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया गया. ये फ्रांस का एक मशहूर लग्जरी फैशन ब्रांड है, जिसकी शुरुआत साल 1854 में पेरिस में हुई थी. अक्टूबर 2026 तक ये ब्रांड लगभग 172 साल पुराना हो चुका है. आज ये अपने महंगे हैंडबैग, डिजाइनर कपड़ों, जूतों, घड़ियों और एक्सेसरीज के लिए दुनिया भर में मशहूर है. शुरुआत में Louis Vuitton यात्रा के दौरान सामान रखने के लिए मजबूत और हल्के ट्रंक बनाता था. Louis Vuitton के एक लेदर बैग को तैयार करने के लगभग 250 प्रोसेस से गुजारा जाता है. इसके बैग की कीमत आमतौर पर लगभग 2 लाख रुपये से शुरू होकर कई लाख रुपये तक जा होती है.

Dior फ्रांस का एक मशहूर लग्जरी फैशन ब्रांड है, जिसकी स्थापना 1946 में डिजाइनर क्रिश्चियन डायर ने की थी. इसके पहले फैशन कलेक्शन को 12 फरवरी 1947 को पेश किया गया था. इस कलेक्शन ने महिलाओं के फैशन को एक नई पहचान दी, जिसे न्यू लुक (New Look) के नाम से जाना गया. Dior का Lady Dior बैग दुनिया के पॉप्युलर डिजाइनर बैग में शामिल है. 1990 के दशक में प्रिंसेस डायना ने भी इस बैग को यूज किया था. Dior आज लग्जरी कपड़ों, हैंडबैग, जूतों, ज्वेलरी, घड़ियों, परफ्यूम और मेकअप के लिए जाना जाता है. इसके डिजाइनर बैग की कीमत लगभग 3 लाख रुपये से लेकर 6 लाख रुपये या इससे अधिक होती है. वहीं, परफ्यूम की कीमत 14000 से शुरू होती है. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

बर्बेरी (Burberry)- ब्रिटिश फैशन ब्रांड बर्बेरी की दुकान भी जनता के गुस्सा का निशाना बनी. इसकी पहचान खास चेक पैटर्न वाले स्कार्फ, ट्रेंच कोट और लग्जरी कपड़ों से है.170 साल पुराना ब्रांड Burberry की शुरुआत 1856 में इंग्लैंड के बेसिंगस्टोक में थॉमस बर्बेरी ने की थी. Burberry का बेज, काला, लाल और सफेद चेक पैटर्न 1920 के दशक में रेनकोट की लाइनिंग के रूप में आया था. बाद में यही पैटर्न स्कार्फ और अन्य एक्सेसरीज की पहचान बन गया. बर्बेरी के स्कार्फ की कीमत लगभग 40 हजार से 1 लाख रुपये तक आती है, जबकि इसके कोट की कीमत इससे काफी ज्यादा होती है.

सेलीन (Celine)- पेरिस के एवेन्यू मोंटेन में सेलीन के स्टोर में लूटपाट की खबर सामने आई है. ये ब्रांड अपने मिनिमलिस्ट डिजाइन, लग्जरी हैंडबैग और प्रीमियम कपड़ों के लिए जाना जाता है. इसके कई डिजाइनर बैग की कीमत लगभग 1.5 लाख से 4 लाख रुपये से शुरू होती है.

केन्जो (Kenzo)- केन्जो के स्टोर की खिड़कियां तोड़कर सामान लूटे जाने की खबर भी सामने आई. ये ब्रांड अपने रंगीन प्रिंट, लोगो वाली स्वेटशर्ट और स्ट्रीटवियर के लिए जाना जाता है. इसकी स्वेटशर्ट और जैकेट की कीमत मॉडल के अनुसार लगभग 20 हजार से 70 हजार रुपये तक होती है.

लैकोस्ट (Lacoste)- लैकोस्ट की दुकान को भी निशाना बनाया गया. ये ब्रांड अपने मगरमच्छ के लोगो वाली पोलो टी-शर्ट, स्पोर्ट्सवियर और जूतों के लिए लोकप्रिय है. इसकी पोलो टी-शर्ट की कीमत लगभग 10 हजार से 20 हजार रुपये तक होती है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link