CBSE Class 10 Science Exam 2027: सीबीएसई 10वीं साइंस में इस गलती पर सीधे मिलेगा 0, समझिए मार्किंग स्कीम का गणित

CBSE Class 10 Science Exam 2027: सीबीएसई 10वीं साइंस में इस गलती पर सीधे मिलेगा 0, समझिए मार्किंग स्कीम का गणित


Last Updated:

CBSE Class 10 Science Exam 2027: सीबीएसई क्लास 10वीं साइंस परीक्षा 2027 के लिए नया नियम आया है. अगर आपने सही जवाब भी गलत सेक्शन में लिखा तो ‘जीरो’ नंबर मिलेंगे. सीबीएसई 10वीं साइंस परीक्षा 2027 से पहले जानिए नया ‘डिसिप्लिन-स्पेसिफिक’ इवैल्यूएशन सिस्टम और सैंपल पेपर की से जुड़ी हर डिटेल.

Zoom

CBSE Class 10 Science Exam 2027: सीबीएसई 10वीं साइंस पेपर में सेक्शन वाइज सवाल हल करें

नई दिल्ली (CBSE Class 10 Science Exam 2027): अगर आप साल 2027 में सीबीएसई क्लास 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है. सीबीएसई बोर्ड ने साइंस के पेपर को लेकर ऐसा नियम लागू कर दिया है, जिसके बारे में हर स्टूडेंट और उसके पेरेंट्स को पता होना चाहिए. जरा सी लापरवाही पूरी मेहनत पर पानी फेर सकती है और सही जवाब लिखने के बाद भी आपको जीरो नंबर मिल सकते हैं.

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान अक्सर स्टूडेंट्स जल्दबाजी में या स्पेस न बचने पर एक सेक्शन का जवाब दूसरे सेक्शन की कॉपी में लिख देते हैं. लेकिन अब सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 में ऐसा करना भारी पड़ सकता है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कॉपियों की चेकिंग के सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है. अगर आपने बोर्ड परीक्षा से पहले सीबीएसई के नए नियम नहीं समझे तो फेल होने का भी रिस्क है. जानिए सीबीएसई बोर्ड 10वीं साइंस परीक्षा 2027 के लिए बनाए गए नियम.

‘डिसिप्लिन-स्पेसिफिक’ सिस्टम से चेक होंगी सीबीएसई 10वीं की कॉपियां

अभी तक सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में एक ही एग्जामिनर साइंस की पूरी कॉपी चेक कर लेता था. लेकिन अब सीबीएसई ने कॉपियों की मार्किंग के लिए ‘डिसिप्लिन-स्पेसिफिक इवैल्यूएशन सिस्टम’ (Discipline-Specific Evaluation System) लागू कर दिया है. इसका मतलब है कि एक ही आंसर बुकलेट के अलग-अलग हिस्सों को विषय के एक्सपर्ट टीचर्स ही जांचेंगे. बायोलॉजी की कॉपी बायोलॉजी के टीचर चेक करेंगे, केमिस्ट्री की केमिस्ट्री वाले और फिजिक्स की फिजिक्स के स्पेशलिस्ट टीचर जांचेंगे.

3 हिस्सों में बंटा सीबीएसई 10वीं साइंस का पेपर

  • सेक्शन ए: जीव विज्ञान (Biology)
  • सेक्शन बी: रसायन विज्ञान (Chemistry)
  • सेक्शन सी: भौतिक विज्ञान (Physics)

गलत सेक्शन में जवाब लिखा तो मिलेगा ‘Zero’

सीबीएसई के नए नियम के मुताबिक, अगर किसी स्टूडेंट ने फिजिक्स (सेक्शन सी) का कोई न्यूमेरिकल या थ्योरी गलती से केमिस्ट्री (सेक्शन बी) वाले हिस्से में लिखा तो केमिस्ट्री चेक करने वाला टीचर उसे काट देगा. उस सही जवाब के बदले ‘Zero’ नंबर मिलेंगे और उसे ‘अटेम्प्ट नॉट डन’ मान लिया जाएगा. इसलिए एग्जाम हॉल में पेपर मिलते ही अपने दिमाग में आंसर बुकलेट की मैपिंग कर लें कि किस सेक्शन का जवाब कहां लिखना है. ओवरराइटिंग से बचें और हर सवाल को उसके तयशुदा सेक्शन में ही जगह दें.

सीबीएसई 10वीं साइंस परीक्षा पैटर्न

सीबीएसई सिर्फ मार्किंग सिस्टम ही नहीं, बल्कि बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में भी स्टूडेंट्स की समझ को परखने पर जोर दे रहा है:

  • 50% सवाल स्टूडेंट्स की बेसिक नॉलेज और कॉन्सेप्ट की क्लेरिटी परखेंगे.
  • 30% सवाल थ्योरी और साइंटिफिक नियमों के डेली लाइफ में होने वाले प्रैक्टिकल इस्तेमाल पर आधारित होंगे.
  • 20% सवाल कॉम्पिटेंसी-बेस्ड होंगे, जिसमें बच्चों को एनालिसिस, इवैल्यूएशन और थोड़ा क्रिएटिव होकर जवाब देना होगा.

जल्द जारी होगी सीबीएसई 10वीं डेटशीट और सैंपल पेपर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही मेन एग्जाम्स की ऑफिशियल डेटशीट अपने पोर्टल cbse.gov.in पर जारी करने वाला है. स्टूडेंट्स अपनी तैयारी को मजबूत करने के लिए cbseacademic.nic.in से नया साइंस सैंपल पेपर और सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं. सीबीएसई 10वीं सैंपल पेपर 2027 देखने से अंदाजा लग जाएगा कि इस बार बोर्ड किस तरह के घुमावदार सवाल पूछने वाला है.



Source link