Last Updated:
Kullu Police Attack: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में चरस तस्करों को छुड़ाने के लिए भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस को नशा तस्करी की सूचना मिली थी.
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पुलिस टीम पर हमला किया गया है.
कुल्लू. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पुलिस टीम पर हमला किया गया है. भीड़ ने इस दौरान नशा तस्करी के आरोपियों को छुड़वा लिया. लगवैली के जकरेहड़ में चरस बरामद करने के लिए पुलिस टीम गई थी. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, 17 अक्तूबर को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस कार्रवाई करने गई थी. इस दौरान दो व्यक्तियों से चरस बरामद की गई थी. सूचना मिलते ही महिला प्रधान, उसके पति और उपप्रधान समेत स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. आरोप है कि करीब 30 से 40 लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया. साथ ही आरोपियों और चरस को जबरन अपने साथ ले गए. मौके पर बची 508 ग्राम चरस पुलिस ने कब्जे में ले ली है.
हिमाचल सरकार का एक्शन
इसके साथ ही पंचायत स्तर तक संदिग्ध नशा तस्करी नेटवर्क की पहचान करने तथा स्थानीय निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं. मादक पदार्थों की अवैध तस्करी की रोकथाम से संबंधित पीआईटी-एनडीपीएस कानून के अंतर्गत दिसंबर, 2025 तक 46 बड़े नशा तस्करों को निरुद्ध किए जाने तथा लगभग 46 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियों को जब्त किए जाने की जानकारी दी गई.