लॉरेंस बिश्नोई साहब…मुंबई डीसीपी के सिर पर चढ़कर बोला गैंगस्टर का खौफ या फिसली जुबान? Video देखें

लॉरेंस बिश्नोई साहब…मुंबई डीसीपी के सिर पर चढ़कर बोला गैंगस्टर का खौफ या फिसली जुबान? Video देखें


Last Updated:

मुंबई पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को साहब कहने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में अधिकारी के मुंह से लॉरेंस बिश्नोई साहब निकलने पर लोग सवाल उठा रहे हैं.

Zoom

मुंबई पुल‍िस के अध‍िकारी ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में लॉरेंस ब‍िश्‍नोई को कहा साहब.. PHOTO-X INC

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद मुंबई पुलिस की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें पीसी में सवालों के जवाब दे रहे मुंबई पुलिस के अधिकारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को साहब कहकर बुलाते हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने भी शेयर किया है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के इस वीडियो में देख सकते हैं कि टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद लॉरेंस बिश्नोई ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी. ऐसे में पत्रकार दिल्ली पुलिस के अधिकारी से सवाल पूछते हैं कि सोशल मीडिया पर जो ऑडियो पोस्ट की गई थी और उसमें लॉरेंस के भाई अनिल पंडित की आवाज थी तो क्या पुलिस उसकी पुष्टि करती है? इसके जवाब में पुलिस अधिकारी कहते हैं, देखिए इस चीज को मैं सर्टिफाई नहीं कर सकता लेकिन मैं ये बता सकता हूं कि इसमें जो मैसेज था जो कॉल था, उस कॉल में लॉरेंस बिश्नोई साहब का नाम था.’

कॉन्फ्रेंस में लॉरेंस बिश्नोई को साहब कहते ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या यह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खौफ है जो मुंबई पुलिस के भी सिर पर चढ़कर बोल रहा है या अधिकारी की जुबान फिसल गई थी?

वहीं कई लोगों का सवाल है कि मुंबई पुलिस ही अपराधी को साहब कहकर बुला रही है तो आम लोगों का क्या हाल होगा.

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर 19 अक्टूबर की शाम को जानलेवा हमला हुआ था. जुहू के पुष्पा पार्क से गुजरते वक्त उनकी कार पर दो आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं. इस हमले में टाइगर को हल्की चोटें आईं लेकिन उनके ड्राइवर और एक ऑटो रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. सीसीटीवी, चश्मदीदों और पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने करीब 45 मिनट तक घटनास्थल पर खड़े होकर टाइगर श्रॉफ का इंतजार किया था और फिर इस घटना को अंजाम दिया. टाइगर पर हमला करने के लिए 3 आरोपी आए थे, जिन्हें राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.



Source link