‘मेरे तो पैर भी काम नहीं करते’, 75 साल के रामसुगर की 30 साल की रानी से सगाई निकली फर्जी, अब खुला वो वाला राज

‘मेरे तो पैर भी काम नहीं करते’, 75 साल के रामसुगर की 30 साल की रानी से सगाई निकली फर्जी, अब खुला वो वाला राज


औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 75 साल के बुजुर्ग रामसुगर ओर 30 साल की इंस्टाग्राम यूट्यूबर रीना की सगाई के मामले में नया मोड़ आ गया है. 30 साल की रीना से शादी करने का ऐलान करने वाले 75 साल के रामसुगर ने अब शादी से इंकार करते हुए सगाई को नाटक करार दिया है. उनका कहना है कि यह सब उन्होंने अपनी बेटी के कहने पर किया और वह राधा से कोई शादी करने नहीं जा रहे है. रामसुधर ने अपनी सेहत का जिक्र करते हुए बताया कि वह बीमार रहते हैं और उनके पैर भी ठीक से काम नहीं करते.

बुजुर्ग ने वीडियो जारी कर सगाई की कहानी को स्क्रिप्टेड बताया है. बुजुर्ग ने कहा कि सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए वीडियो बनाया गया था. 30 वर्षीय रीना राजपूत और 75 वर्षीय रामसुधर की कथित सगाई का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चाओं में आया मामला अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है. होने वली दुल्हन से उम्र के करीब 45 वर्ष के अंतर के चलते सुर्खियों में आए इस मामले में रामसुधर ने दूध का दूध पानी का पानी कर दिया है. उनका दावा है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने और फॉलोअर्स बढ़ाने के उद्देश्य से सगाई की रस्मों का वीडियो बनवाया गया था. हालांकि, उनके दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और रीना राजपूत का पक्ष सामने आना बाकी है.

वायरल वीडियो से शुरू हुई थी चर्चा
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में रीना राजपूत और रामसुधर सगाई की रस्में निभाते नजर आए थे. वीडियो में हल्दी और सगाई से जुड़ी रस्में दिखाई देने के बाद लोगों ने इसे वास्तविक सगाई समझ लिया. दोनों की उम्र में करीब 45 साल का अंतर होने के कारण यह वीडियो तेजी से चर्चा में आ गया और दोनों की शादी को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं.

रामसुधर बोले-न प्रेम संबंध था, न शादी की तैयारी
अब रामसुधर ने वीडियो जारी कर पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना पक्ष रखा है. उनका कहना है कि रीना राजपूत के साथ उनका कोई प्रेम संबंध नहीं था और न ही दोनों की शादी होने वाली थी. उन्होंने दावा किया कि सगाई का वीडियो वास्तविक रिश्ते का हिस्सा नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के लिए तैयार की गई एक स्क्रिप्ट का हिस्सा था.

बेटी और रीना की पहचान से शुरू हुई कहानी
रामसुधर के मुताबिक, उनकी बेटी राधा की पहचान रीना राजपूत से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और साथ में वीडियो बनाए जाने लगे. उन्होंने दावा किया कि बेटी राधा और रीना के कहने पर ही उन्होंने सगाई की रस्मों वाला वीडियो बनवाया था. उनके अनुसार, इसका मकसद सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित करना और फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाना था. हालांकि, वीडियो में किए गए इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.

ब्यूटी पार्लर में शूट किया गया था वीडियो
प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, रीना और रामसुधर की सगाई का वीडियो औरैया के एक ब्यूटी पार्लर में शूट किया गया था. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे वास्तविक सगाई मान लिया. इसके बाद दोनों के रिश्ते और संभावित शादी को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया.

रीना के फॉलोअर्स बढ़ने का भी दावा
मामले से जुड़ी प्रकाशित रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सगाई का वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद रीना राजपूत के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में करीब चार हजार की बढ़ोतरी हुई. उनकी फॉलोअर संख्या लगभग 12.4 हजार बताई गई है. हालांकि, इन आंकड़ों की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. रिपोर्ट के अनुसार, रामसुधर औरैया जिले के सहार क्षेत्र के अरियारी गांव के निवासी हैं. उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा बताया गया है. वहीं, रीना राजपूत के बारे में प्रकाशित जानकारी के मुताबिक, उनकी शादी करीब 10 साल पहले हुई थी और लगभग तीन साल बाद उनका तलाक हो गया था.

रीना का पक्ष आना बाकी, दावों की पुष्टि का इंतजार
फिलहाल, इस पूरे मामले में रामसुधर की ओर से जारी वीडियो ने वायरल सगाई की कहानी को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं. एक ओर सोशल मीडिया पर इसे वास्तविक सगाई समझकर चर्चा की जा रही थी, वहीं अब रामसुधर इसे फॉलोअर्स बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया गया वीडियो बता रहे हैं. पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता स्पष्ट होने के लिए रीना राजपूत का पक्ष सामने आना और संबंधित दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना जरूरी है. तब तक मामले में सामने आए बयानों को संबंधित पक्ष के दावों के रूप में ही देखा जाना चाहिए. किसी बीच यह बात भी सुनने को मिली है जब यह सगाई का मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आया तो औरैया के एसपी अभिषेक भारती ने संबंधित इलाके के थाना प्रभारी को भी जांच के आदेश दिए.

बताते चले कि सहायल इलाके के अरियारी गांव से जुड़े हुए इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोग कई तरह के सवाल सगाई और शादी को लेकर के उठाना शुरू कर दिए थे. असल में यह सब बातें तब शुरू हुई जब राधा की बुजुर्ग के साथ सगाई की खबरें सामने आई जिसके बाद लोगों ने यह कहकर के सवाल उठाने शुरू कर दिया कि यह सोशल मीडिया पर फॉलोवर बढ़ाने के लिए किया जा रहा है. वास्तविकता में ऐसा कुछ भी नहीं है हर और यही बात स्थानीय ग्रामीण कहते हुए नजर आ रहे थे और अब हकीकत में खुद इस बात का खुलासा बुजुर्ग राम शुगर की ओर से कर दिया गया है.

सहायल थाना प्रभारी रमेश सिंह बताते है कि सोशल मीडिया के जरिए उनकी जानकारी में 75 साल के बुजुर्ग ओर 30 साल की लड़की की शादी की जानकारी सामने आई है. पुलिस ने इस पूरे प्रकरण को लेकर के अपनी तरफ से कोई इंटरेस्ट नहीं दिखाया है. क्योंकि यह पुलिस से जुड़ा हुआ कोई मामला नहीं है अब सुनने को यह मिल रहा है कि सगाई का नाटक फॉलोवर बढ़ाने के लिए किया गया था. इस तरह की खबरें सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हो रही है. पुलिस अधिकारी ऐसा मान करके चल रहे हैं कि दोनों बालिग है और किसी की ओर से फिलहाल पुलिस के पास में कोई बात नहीं कही गई है. इसलिए पुलिस इस तरह के मामले में कोई भी हस्तक्षेप अपनी तरफ से नहीं कर सकती है.



Source link