‘दिल से सॉरी’, पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- उनके पिता मेरे भैया हैं

‘दिल से सॉरी’, पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- उनके पिता मेरे भैया हैं


Last Updated:

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री अक्षरा सिंह और उनके परिवार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता उनके बड़े भाई-भाभी जैसे हैं. पवन सिंह ने दावा किया है कि उनकी और अक्षरा सिंह की लोकप्रिय जोड़ी बहुत जल्द फिर से नजर आएगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी(फाइल फोटो)

मुंगेरः भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांफी मांगी है. साथ ही दावा किया है कि यह जोड़ी जल्द ही एक साथ दिखेगी. दरअसर, भोजपुरी गायक पवन सिंह ने मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बेटा है, उनके पिताजी हमारे भैया हैं, उनकी माताजी हमारी भाभी हैं. मैं उन्हें सॉरी बोलता हूं.

दिल से सॉरी
फिर पवन सिंह ने मंच के नीचे मौजूद लोगों से पूछा कि कौन-कौन चाहता की जोड़ी फिर से नजर आए. आप लोग देखना चाहते हैं, तो बहुत जल्दी जोड़ी नजर आएगी और और मेरे बच्चे को लगता है की मुझसे गलती हुआ है तो मैं उनको दिल से सॉरी बोलता हूं.

पवन सिह ने कहा कि मां-बाप, मां-बाप होते हैं. उनसे बड़ा कोई नहीं होता है. अक्षरा जी के माता पिता को मेरे चलते अगर बुरा महसूस हुआ है. अगर गलत लगा है तो मैं भैया भाभी को दिल से सॉरी बोलता हूं और प्रणाम करता हूं.

पवन सिंह की पत्नी की प्रतिक्रिया आई सामने
बता दें कि इस प्रकरण का वीडियो वायरल होते ही पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने इंटाग्राम पर लिखा ‘वार रे राजपूताना स्वाभिमान’.



Source link