तीन हमलावर, गोलियों की बौछार और मौत से सामना! टाइगर श्रॉफ तो बच गए, लेकिन गुलशन कुमार को गंवानी पड़ी थी जान

तीन हमलावर, गोलियों की बौछार और मौत से सामना! टाइगर श्रॉफ तो बच गए, लेकिन गुलशन कुमार को गंवानी पड़ी थी जान


Last Updated:

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद से ही फिल्मी दुनिया में डर का माहौल बना हुआ है. मुंबई में हुए इस हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बचे हैं. तीन हमलावरों की ओर से उन पर हमला किए जाने की खबर ने बॉलीवुड में सनसनी मचा दी है. हालांकि अभिनेता की जान बच गई, लेकिन इस घटना ने 1997 में हुई गुलशन कुमार की हत्या की यादें ताजा कर दी हैं. गुलशन कुमार की हत्या भारतीय संगीत जगत का एक दर्दनाक अध्याय है.आखिर दोनों मामलों में क्या समानता है. कैसे एक टाइगर मौत को मात देने में कामयाब रहे, जबकि गुलशन कुमार अपनी जिंदगी की जंग हार गए थे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

गुलशन कुमार की हत्या ने हिला दिया था मुंबई

नई दिल्ली. कल यानी 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद से ही मुंबई में लोग सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं. टाइगर श्रॉफ पर हमले की खबर ने एक बार फिर ऐसी ही घटनाओं की याद ताजा कर दी है. बताया जा रहा है कि तीन हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने की कोशिश की, ऐसा ही मामला साल 1997 में उस वक्त देखने को मिला,जब टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी. किस्मत के गोली टाइगर को छू कर निकल गई. लेकिन गुलशन कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था.

टाइगल श्रॉफ के साथ हुए इस हादसे के बाद से ही लोग डरे हुए हैं. खासतौर पर जिस तरह उन पर तीन हमलावरों ने फायरिंग की है, उसके बाद तो लोगों के जहन में संगीत जगत के दिग्गज गुलशन कुमार की हत्या का मामला भी आ गया है, जिनकी जिंदगी तीन हमलावरों ने गोलियों से खत्म कर दी थी.दोनों घटनाओं में तीन हमलावरों का जिक्र, ऐसे लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से सवाल उठाए हैं.

निशाने पर थे टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं, जो अपनी फिटनेस और एक्शन फिल्मों के जरिए एक्टिंग की दुनिया में पहचाने जाते हैं. हाल ही में उन पर हमले की खबर सामने आने के बाद से ही फैंस के बीच चिंता बढ़ गई है. शुरुआती जानकारी में तीन हमलावरों के शामिल होने की बात कही जा रही है. हालांकि, घटना से जुड़ी परिस्थितियों, हमले के पीछे की वजह और आरोपियों की भूमिका को लेकर पुलिस की आधिकारिक जानकारी की पुष्टि जरूरी है. इस तरह की घटनाएं यह सवाल खड़ा करती हैं कि आखिर पब्लिक प्लेस में एक्टर की सुरक्षा कितनी मजबूत है. अब टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाया गया. लेकिन वह किस्मत से बच गए. अब सलमान खान पर भी खतरा मंडराता नजर आ रहा है.

गुलशन कुमार की हत्या ने देश को झकझोर दिया था

टाइगर श्रॉफ के मामले की चर्चा के बीच गुलशन कुमार की हत्या का जिक्र होना स्वाभाविक है. टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार ने संगीत की दुनिया में अपनी मेहनत से बड़ा मुकाम हासिल किया था. 12 अगस्त 1997 को मुंबई में उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था. उन पर फायरिंग कर दी गई थी.लेकिन गोलियां लगने से उनकी जान चली गई थी. वह मंदिर से लौट रहे थे, तभी हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं. इस हमले में उनकी मौत हो गई थी.गुलशन कुमार की हत्या ने पूरे देश को हिला दिया था. गुलशन कुमार का इस तरह जाना एक ऐसी घटना थी, जिसे आज भी बॉलीवुड के सबसे दर्दनाक अध्यायों में गिना जाता है.

बता दें कि टाइगर श्रॉफ और गुलशन कुमार से जुड़े मामलों में एक चीज कॉमन हैं. उन्हें भी मारने के लिए तीन हमलावरों ने उन पर गोलियां दागी थीं और कल यानी 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ को भी तीन लोगों ने निशाना बनाया था. हालांकि, दोनों घटनाओं की परिस्थितियां अलग हैं और इनके बीच सीधा संबंध मानना शायद ठीक न हो. लेकिन यहां बड़ी चीज ये है कि टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित है. वहीं गुलशन कुमार की हत्या आज भी याद दिलाती है कि सुरक्षा में चूक कितनी बड़ी कीमत वसूल सकती है.



Source link