टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से दहशत में बॉलीवुड, मिलने पहुंचीं EX दिशा पाटनी, रणवीर शौरी ने सख्त एक्शन की उठाई मांग

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से दहशत में बॉलीवुड, मिलने पहुंचीं EX दिशा पाटनी, रणवीर शौरी ने सख्त एक्शन की उठाई मांग


Last Updated:

Tiger Shroff Firing Case: बीते रविवार, 18 अक्टूबर की शाम को टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ. तीन बाइकसवारों ने एक्टर पर हमला किया और वो मौके से तुरंत फरार हो गए. टाइगर श्रॉफ पर हमले की खबर से बॉलीवुड में डर का माहौल है. बॉलीवुड सितारों ने टाइगर को लेकर अपनी फिक्र जाहिर की. वहीं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी उनसे मिलने के लिए उनके घर पहुंचीं.

Zoom

टाइगर श्रॉफ से मिलने पहुंचीं दिशा पाटनी. (फाइल फोटो)

 नई दिल्ली. 18 अक्टूबर, रविवार की शाम टाइगर श्रॉफ पर हुए कथित हमले के बाद बॉलीवुड में चिंता का माहौल है. मुंबई के जुहू जैसे पॉश इलाके में बाइक सवार 3 लोगों ने अभिनेता पर गोलियां चलाईं और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए. इस घटना में टाइगर श्रॉफ की जान बच गई, हालांकि उन्हें चोट लगी है. सरेआम हुई इस घटना से बॉलीवुड में डर का माहौल है. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे एक्टर से मिलने उनके घर पहुंचे. कई बॉलीवुड सितारों ने भी टाइगर श्रॉफ को लेकर अपनी चिंता जाहिर की.

एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी उनसे मिलने उनके घर पहुंचीं. दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ अब भले ही साथ नहीं है लेकिन दोनों की बीच आज भी काफी अच्छी बॉन्डिंग है. दिशा पाटनी आज भी टाइगर श्रॉफ की बहन की काफी अच्छी दोस्त है. इस मुश्किल घड़ी में दिशा पाटनी को टाइगर श्रॉफ के घर के जाते देखा गया.

जैकी श्रॉफ ने दी टाइगर की अपडेट

बीती शाम को टाइगर पर हुए हमले के बाद फैंस उनको लेकर काफी चिंतित हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार जैकी श्रॉफ ने बेटे की हेल्थ अपडेट शेयर की. वो कहते हैं कि टाइगर अब ठीक हैं और वो रिकवर कर रहे हैं.

फोटो साभार एक्स Ranvir Shorey

रणवीर शौरी ने जताया दुख

इसके साथ ही एक्टर रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी चिंता जाहिर की. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए. रणवीर शौरी अपने पोस्ट में लिखते हैं, ‘ये बेहद चौंकाने वाला और शर्मनाक है! उम्मीद है कि टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ सुरक्षित होंगे. मुंबई पुलिस को इस घटना के दोषियों के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरतनी चाहिए. यह पूरी तरह से बर्दाश्त के बाहर है!’.

X@
rahul dholakia

डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने भी इस घटना पर अपनी नाराजगी जाहिर की. डायरेक्टर अपने पोस्ट में लिखते हैं, ‘कैसी कानून-व्यवस्था का हाल है? जो लोग किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते, उन्हें जेल भेज दिया जाता है, जबकि अपराधी सड़कों पर बेगुनाह लोगों पर गोलियां चला रहे हैं. जेल में बंद एक गैंगस्टर खुलेआम बॉलीवुड को धमकियां देता है और जब चाहे गोलीबारी करवाता है, लेकिन हम डर का माहौल फैलने दे रहे हैं. आखिर इसके लिए जवाबदेह कौन है? अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस, क्या आप जुहू के लोगों, मुंबई शहर और यहां के निवासियों की सुरक्षा को लेकर कुछ कहेंगे? या फिर आपकी चिंता अब भी उन लोगों को लेकर है, जो बिना किसी नुकसान के झंडे लेकर सड़कों पर चलते हैं?’.



Source link