ऑस्ट्रेलिया में सांसद को SUV से कुचलने की कोशिश? PM बोले- ‘यह हादसा नहीं’, आतंकी एंगल से जांच


Last Updated:

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत के वांगाराटा में सांसद हेलेन हेन्स को उनके चुनावी जिला कार्यालय के बाहर टोयोटा लैंड क्रूजर एसयूवी ने टक्कर मार दी. वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने आशंका जताई कि घटना जानबूझकर की गई. आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और राष्ट्रीय आतंकवाद-निरोधक टीम जांच कर रही है.

Top Deals Inside

ऑस्ट्रेलिया में सांसद को SUV से कुचलने की कोशिश? PM बोले- ‘यह हादसा नहीं’Zoom

ऑस्ट्रेलिया में MP की कार को मारी टक्कर.

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा है कि एक कार चालक ने संभवत: जानबूझकर अपनी गाड़ी से एक सांसद को टक्कर मारी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं.

अधिकारियों ने कहा कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस के बयान के अनुसार, विक्टोरिया प्रांत के वांगाराटा में 65 वर्षीय सांसद हेलेन हेन्स को उनके चुनावी जिला कार्यालय के बाहर एक ‘टोयोटा लैंड क्रूजर एसयूवी’ (कार) ने टक्कर मार दी.

अल्बनीज ने कहा कि राष्ट्रीय आतंकवाद-aनिरोधक टीम घटना की जांच कर रही है.

उन्होंने ‘आस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कोरपोरेशन’ से कहा, ‘‘यह दुर्घटना नहीं है. जान पड़ता है कि ऐसा जानबूझकर किया गया. हमें नहीं पता कि ऐसा क्यों किया गया.’’

अधिकारियों के अनुसार, हादसे के बाद एक राहगीर ने संबंधित कार चालक को पकड़ लिया तथा उसे पुलिस के हवाले कर दिया. टोयोटा से एक चाकू जब्त किया गया है.

पुलिस ने कहा कि अभी इस बात की जांच की जा रही है कि क्या ऐसा जानबूझकर किया गया.

इसने बताया कि हेन्स को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जो पहली बार 2019 में संसद के लिए निर्वाचित हुई थीं.

इस घटना ने ऑस्ट्रेलिया में सांसदों के लिए सुरक्षा संबंधी चिंताओं को बढ़ा दिया है, जहां राजनीतिक नेता आम जनता के लिए हमेशा आसानी से उपलब्ध रहे हैं और आमतौर पर बिना किसी सुरक्षाकर्मी के अपने कामकाज के लिए आते-जाते हैं.



Source link