एक श्रद्धा दुबे क्या फरार हुई, लखनऊ में चल गया तबादले का डंडा, DSP से लेकर ACP तक बदल गए

एक श्रद्धा दुबे क्या फरार हुई, लखनऊ में चल गया तबादले का डंडा, DSP से लेकर ACP तक बदल गए


Last Updated:

Lucknow Acp Transfer List: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 4 ACP का तबादला कर दिया गया है. इससे पहले डीएसपी दुबे को हटा दिया गया. पुलिस प्रशासन में तबादले का यह डंडा सिर्फ शिवा हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे के फरार होने की वजह से चल रहा है.

Zoom

लखनऊ में 4 ACP का तबादला.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शिवा हत्याकांड के बाद पुलिस प्रशासन की खूब किरकिरी देखने को मिली. एक अकेली श्रद्धा दुबे ने पूरे पुलिस प्रशासन की नाक में दम कर दिया है. हद तो यह है कि 50 हजारी इनामी श्रद्धा दुबे कभी नेपाल बॉर्डर पर देखी जाती है तो कभी सोशल मीडिया पर अपनी सफाई देती नजर आ रही, मगर लखनऊ पुलिस के लंबे हाथों से बहुत दूर है. इसी के चलते अब लखनऊ में 4 ACP का ताबदला कर दिया गया है. वहीं श्रद्धा दुबे का इंटरव्यू सामने आने के बाद डीएसपी विक्रांत दुबे को हटा दिया गया है.

लखनऊ में पुलिस कमिश्नरेट के चार ACP के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है. इस फेरबदल के तहत अभिषेक पांडे को हजरतगंज, रजनीश वर्मा को क्राइम और गौरव उपाध्याय को कैसरबाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, अंकित कुमार को एसीपी महानगर के साथ एसीपी ऑफिस का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

बदले गए सभी ACP को मिली अलग-अलग जगहों पर जिम्मेदारी
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में किए गए इस बदलाव के तहत अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों और विभागों की जिम्मेदारी दी गई है. अभिषेक पांडे अब एसीपी हजरतगंज के रूप में काम करेंगे. रजनीश वर्मा को एसीपी क्राइम बनाया गया है. वहीं, गौरव उपाध्याय एसीपी कैसरबाग की जिम्मेदारी संभालेंगे. इसके अलावा अंकित कुमार एसीपी महानगर के पद पर बने रहने के साथ एसीपी ऑफिस का प्रभार भी संभालेंगे. यानी उनके पास अब दो जिम्मेदारियां होंगी.

किस अधिकारी को कहां मिली तैनाती?

अभिषेक पांडे: एसीपी हजरतगंज
रजनीश वर्मा: एसीपी क्राइम
गौरव उपाध्याय: एसीपी कैसरबाग
अंकित कुमार: एसीपी महानगर और एसीपी ऑफिस



Source link