‘इतने फैंस थे, फिर किसी ने उनको पकड़ा क्यों नहीं’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से भड़के विद्युत जामवाल, उठाए सवाल

‘इतने फैंस थे, फिर किसी ने उनको पकड़ा क्यों नहीं’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से भड़के विद्युत जामवाल, उठाए सवाल


Last Updated:

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है.इस हमले के बाद से ही सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपनी बात रख रहे हैं. अब विद्युत जामवाल ने भी वीडियो शेयर कर सवाल उठाया है. विद्युत ने टाइगर को बहादुर बताते हुए उनके फैंस से पूछा कि उस वक्त वहां उनके इतने फैंस मौजूद थे, तो किसी ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश क्यों नहीं की. उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

विद्युत जामवाल ने लुटाया टाइगर पर प्यार (फोटो साभार.instagram@mevidyutjammwal)

नई दिल्ली. टाइगर श्रॉफ पर बीते रविवार, 18 अक्टूबर की शाम को जानलेवा हमला हुआ. तीन बाइकसवार लोगों ने टाइगर पर गोलियों चला दी. इस मामले में अब तक कई लोगों ने अपना नजरियां शेयर किया.अब इस पर विदयुत जामवल ने भी चुप्पी तोड़ते हुए लोगों से सवाल किया है. उनका कहना है कि आखिर वहां इतने सारे लोग थे, तो टाइगर के फैंस ने उन हमलावरों को पकड़ा क्यों नहीं.

टाइगर ने अपनी इस वीडियो में लोगों से सवाल किया है कि आखिर ऐसा इतने लोगों के बीच कैसे हुआ. उन्होंने मुंबई पुलिस को भी सख्त हिदायत देते हुए कहा कि ऐसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए. आखिर विद्युत ने अपने वीडियो में और क्या-क्या कहा? आइए जानते हैं.

विद्युत जामवाल ने टाइगर से किया सवाल

विद्युत जामवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. उनका ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने टाइगर के साथ जो हुआ, उस पर दुख और हैरानी जाहिर की. उन्होंने टाइगर को बहादुर बताते हुए कहा कि उनके फैंस को भी इस घटना के दौरान कुछ करने की कोशिश करनी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि उस वक्त टाइगर के साथ फुटबॉल खेलने आने वाले और खुद को उनका बड़ा फैन बताने वाले लोगों में से किसी ने भी हमलावरों को पकड़ने की कोशिश नहीं की. वहां इतने लोग मौजूद थे, फिर भी किसी ने हमलावरों का पीछा क्यों नहीं किया.
वायरल हो रहा वीडियो
(फोटो साभार.instagram@mevidyutjammwal)

मुंबई पुलिस को वीडियो के जरिए की अपील

विद्युत जामवाल ने अपनी इस वीडियो में एक तरफ जहां टाइगर की दिल खोलकर तारीफ की है, वहीं दूसरी तरफ मुंबई पुलिस से भी इस मामले को गंभीरता से लेने की अपील की. उन्होंने टाइगर की सुरक्षा की भी बात रखी है. साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो.उन्होंने पुलिस को मान देते हुए कहा कि अगर दोबारा ऐसी चूक होती है, तो इसके लिए पुलिस को जवाबदेह ठहराया जाएगा.

बता दें कि टाइगर की वीडियो में कही गई बातों से ये तो साफ हो जाता है कि इंडस्ट्री के लोग काफी डरे हुए हैं. उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर कहीं न कहीं शंका है. अपनी वीडियो के आखिर में विद्युत ने टाइगर के प्रति प्यार भी इजहार किया.गौरतलब है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल खेलने के बाद टाइगर श्रॉफ वहां से निकल रहे थे. इसी दौरान गोलीबारी हुई.





Source link