Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 19 October: सोमवार को वृषभ राशि के जातकों को बिजनेस में तरक्की और धन लाभ के प्रबल संकेत हैं. पुराने मित्र के सहयोग से नई डील फाइनल हो सकती है और नौकरी तलाश रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. म्यूचुअल फंड या शेयर बाजार के बजाय सोने में निवेश बेहतर रहेगा. हालांकि लव लाइफ में संयम बरतने की सलाह है. कष्टों से मुक्ति के लिए शिवलिंग पर दूध अर्पित करें.
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 19 October 2026 (वृषभ राशिफल)/वाराणसी: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 19 अक्टूबर को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और धृति योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पूरे दिन और पूरी रात मकर राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन बेहतरीन होगा. आज आपकी मुलाकात आपके किसी पुराने दोस्त से होगी. आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है. आज आप चाहें तो कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं. यह समय उस लिहाज से आपके लिए काफी बेहतर है. आज आप किसी को भी पैसा उधार न दें.
मिलेगी नई नौकरी
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं आज वो अपने कार्यक्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम करेंगे. आज आपके किसी पुराने दोस्त की मदद से आपकी कोई बिजनेस डील भी फाइनल हो सकती है. आज वृषभ राशि वालों को धन का लाभ भी होगा. वृषभ राशि के जातक जो लम्बे समय से नौकरी के लिए प्रयासरत हैं आज उन्हें नई नौकरी भी मिल सकती है. वहीं जो लोग पहले से नौकरी कर रहे हैं आज उनके प्रमोशन के योग भी बने हैं. जो लोग स्टूडेंट्स हैं आज उन्हें अपना फोकस पढ़ाई पर रखना होगा.
सोने में कर सकते हैं निवेश
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं आज वो शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड के बजाय यदि सोने में पैसा निवेश करेंगे तो इससे आपको अच्छा रिटर्न भी मिलेगा. इसके अलावा आज आप किसी प्लॉट में भी पैसा निवेश कर पाएंगे.
लव लाइफ में खटपट
वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर हैं आज उनकी लव लाइफ में खटपट होगी. आज आप अपनी वाणी पर संयम जरूर रखें. जो लोग सिंगल हैं आज वो जिसे चाहते हैं उससे अपने दिल की बात भी खुलकर रख सकेंगे. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वो अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं.
भगवान शिव का दूध से करें अभिषेक
आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 6 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान शिव की पूजा-आराधना जरूर करें. आज आप यदि शिवलिंग पर दूध अर्पित करेंगे तो इससे आपके वैवाहिक कष्ट दूर होंगे.