Petrol-Diesel Price : 110 डॉलर बैरल के करीब पहुंचा कच्‍चा तेल, आज क्‍या है पेट्रोल-डीजल का रेट, जानिए

Petrol-Diesel Price : 110 डॉलर बैरल के करीब पहुंचा कच्‍चा तेल, आज क्‍या है पेट्रोल-डीजल का रेट, जानिए


Last Updated:

Petrol Diesel Price Today : कच्‍चे तेल का भाव चढ़ने के बावजूद भी भारत में अभी पेट्रोल-डीजल का रेट स्थिर है. आपको आज पेट्रोल और डीजल पुराने रेट पर ही मिलेगा.

Zoom

नोएडा में पेट्रोल ₹102.12 लीटर मिल रहा है.

नई दिल्‍ली. कच्‍चा तेल का रेट अब एक बार फिर 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है. आज क्रूड ऑयल 3.72 फीसदी चढ़कर 109.86 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. अमेरिकी क्रूड का भाव भी 3.51 फीसदी बढ़कर 101.41 डॉलर बैरल हो गया है. क्रूड के महंगा होने से दुनियाभर में चिंता है. अगर इसका भाव और बढ़ता है तो फिर तेल कंपनियों के सामने पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ाने के अलावा और कोई विकल्‍प नहीं होगा. लेकिन, राहत की बात यह है कि कच्‍चे तेल का भाव चढ़ने के बावजूद भी भारत में अभी पेट्रोल-डीजल का रेट स्थिर है. आपको आज पेट्रोल और डीजल पुराने रेट पर ही मिलेगा.

राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल का रेट आज ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर है. प्रीमियम XP95 ₹109.24 और हाई-ऑक्टेन XP100 ₹167.35 है. फरीदाबाद में आज पेट्रोल ₹103.28 और डीजल ₹95.94 प्रति लीटर है. गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.97 और डीजल ₹95.64 आज आपको मिलेगा. नोएडा में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 XP95 ₹110.68 लीटर है. XG ₹101.17 लीटर मिलेगा.

चंडीगढ़ देहरादून पेट्रोल-डीजल रेट

चंडीगढ़ में पेट्रोल का रेट आज ₹101.51 लीटर है. डीजल चंडीगढ में आज आपको ₹89.47 प्रति लीटर मिलेगा. XP95 ₹110.28 और XG ₹94.65 प्रति लीटर मिल रहा है. उत्तराखंड के देहरादून में पेट्रोल ₹100.55 और डीजल ₹95.93 प्रति लीटर है. हिमाचल के शिमला में पेट्रोल ₹103.25, डीजल ₹95.21 और प्रीमियम XP95 ₹111.90 प्रति लीटर है.

लखनऊ, पटना और भोपाल पेट्रोल डीजल रेट

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल ₹114.57, डीजल ₹99.64, XP95 ₹123.88 और XG ₹104.90 प्रति लीटर है. बिहार के पटना में पेट्रोल ₹113.37 और डीजल का भाव ₹99.36 चल रहा है. राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल ₹112.69 और डीजल ₹97.78 लीटर है. झारखंड के रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.49 है, जबकि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पेट्रोल ₹101.89 और डीजल ₹95.36 प्रति लीटर है.



Source link