MP CG TOP NEWS LIVE: जबलपुर में बेकाबू ट्रक ने 3 को कुचला, 2 की मौत, रायसेन में 2 दुर्गा पंडालों की चर्चा

MP CG TOP NEWS LIVE: जबलपुर में बेकाबू ट्रक ने 3 को कुचला, 2 की मौत, रायसेन में 2 दुर्गा पंडालों की चर्चा


Last Updated:

MP CG Top News Today: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें मिलेंगी.

Zoom

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टॉप न्यूज.

MP CG News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो दोनों राज्यों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट्स मिलेंगे. इसके अलावा आपको राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और अन्य काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…

जबलपुर के कटंगी में बेकाबू ट्रक ने 3 को कुचला, 2 की मौत
जबलपुर के कटंगी में एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने तीन लोगों को कुचल दिया. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. घायल को जबलपुर रेफर किया गया है. हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने पीछा कर संग्रामपुर गांव के पास पकड़ लिया. हादसा कटंगी में सैयद बाबा के पास मेन रोड पर हुआ. जबलपुर से दमोह की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक AP39UJ3324 ने बाइक सवार राहुल यादव और नरेंद्र यादव को टक्कर मार दी. इसी दौरान पैदल जा रहे मनीष बर्मन भी ट्रक की चपेट में आ गए. हादसे में नरेंद्र यादव और मनीष बर्मन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राहुल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन कटंगी पुलिस ने पीछा कर संग्रामपुर गांव के पास उसे पकड़ लिया. दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए पाटन भेजे गए हैं. कटंगी पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं जबलपुर-कटंगी मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों का कहर एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है.

रायसेन में 2 दुर्गा पंडाल बने आकर्षण का केंद्र, एक में रामायण को दर्शाया, तो दूसरे में खौफनाक भूत बंगला
रायसेन जिले में शारदीय नवरात्रि को लेकर भक्तिमय माहौल देखा जा रहा है. जहां अलग-अलग स्थानों पर पंडालों में मां दुर्गा की झांकियां विराजमान हैं, तो वहीं जिला मुख्यालय में दो झांकी पंडाल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. एक ओर जहां PHE रोड पर रामायण के आधार पर पंडाल सजाया गया है, जिसमें प्रवेश द्वार पर श्रीराम के जन्म से लेकर रामायण के अलग-अलग स्थान स्वरूप को दर्शाया गया है, तो वहीं दूसरी और राहुल नगर की झांकी पंडाल में खौफनाक भूत बंगला आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यहां डर के बीच मां दुर्गा की झांकी के दर्शन किए जा रहे हैं. रामायण से जुड़ी अद्भुत झांकी का दर्शन कर लोग खुश हो रहे हैं, तो वहीं भूत बंगला झांकी के खौफनाक चित्र, डरावनी आवाजें और भूतों की दुनिया जैसा माहौल छोटे बच्चों को डरा रहा है. दोनों झांकी पंडाल चर्चा का विषय बने हुए हैं. श्रद्धालु दोनों झांकियों की सराहना कर रहे हैं.



Source link