Mahindra XUV 3XO ZNG vs Tata Nexon iCNG: ₹10 के बजट में किस SUV को खरीदना सही? जानिए

Mahindra XUV 3XO ZNG vs Tata Nexon iCNG: ₹10 के बजट में किस SUV को खरीदना सही? जानिए


2026 Mahindra XUV 3XO ZNG vs Tata Nexon iCNG: इंडियन ऑटो मार्केट में CNG SUV की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. फ्यूल की बढ़ती कीमतों के बीच ग्राहक अब कम रनिंग कॉस्ट वाली कारों को प्राथमिकता दे रहे हैं. इसी सेगमेंट में Tata Nexon iCNG पहले से मज़बूत दावेदार है, जबकि महिंद्रा ने हाल ही में Mahindra XUV 3XO ZNG लॉन्च कर चुनौती दी है. दोनों सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी हैं, दोनों में ट्विन-सिलेंडर सीएनजी सेटअप है और दोनों टर्बो-पेट्रोल इंजन पर बेस्ड है.

XUV 3XO ZNG की शुरुआती कीमत करीब 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि नेक्सन iCNG 8.35 लाख रुपये से शुरू होती है. पावर, फीचर्स, बूट स्पेस और माइलेज के मामले में दोनों के बीच कड़ी टक्कर है. कौन सी एसयूवी बेहतर वैल्यू देती है, ये जानने के लिए दोनों की तुलना जरूरी है. जानिए डिजाइन से लेकर इंजन-परफॉरमेंस तक की डिटेल.

डिजाइन

XUV 3XO ZNG का लुक ज्यादा बोल्ड और एथलेटिक है. इसमें वर्टिकल हेडलैम्प, सी-शेप्ड डीआरएल और इनफिनिटी टेल लैंप दिए गए हैं, जो रोड प्रेजेंस बढ़ाते हैं. नेक्सन iCNG का डिजाइन भी आकर्षक है लेकिन थोड़ा ज्यादा मैच्योर और फैमिली-फ्रेंडली लगता है. दोनों में एलईडी लाइटिंग और 16-इंच अलॉय व्हील्स उपलब्ध हैं.

इंटीरियर

XUV 3XO में सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड, अच्छे क्वालिटी के मैटेरियल और कमांडिंग सीटिंग पोजिशन है. रियर सीट स्पेस भी अच्छा है. नेक्सन में भी प्रीमियम फील है, वेंटिलेटेड सीट्स (हायर वेरिएंट में) और ज्यादा प्रैक्टिकल बूट स्पेस (321 लीटर बनाम XUV का 270 लीटर) मिलता है. दोनों में ट्विन-सिलेंडर सेटअप की वजह से बूट फ्लैट रहता है.

फीचर्स

दोनों में 10.25-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, सनरूफ ऑप्शन और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी उपलब्ध हैं. XUV 3XO में कुछ वेरिएंट्स में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और बेहतर साउंड सिस्टम मिलता है, जबकि नेक्सन में पैनोरामिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स का विकल्प ज्यादा आकर्षक है.

सेफ्टी

दोनों 5-स्टार सेफ्टी रेटेड हैं. 6 एयरबैग्स, ईएससी, एबीएस विद ईबीडी और Isofix स्टैंडर्ड हैं. XUV 3XO में ऑल-डिस्क ब्रेक्स और हायर वेरिएंट में लेवल-2 ADAS उपलब्ध हैं. नेक्सन भी मजबूत बिल्ड और सीएनजी-स्पेसिफिक सेफ्टी फीचर्स (लीक डिटेक्शन आदि) के साथ आती है.

इंजन और माइलेज

XUV 3XO ZNG में 1.2-लीटर टर्बो इंजन 111 पीएस पावर और 200 Nm टॉर्क देता है. ये पहली कार है, जो पेट्रोल और सीएनजी दोनों मोड में समान पावर और टॉर्क प्रोड्यूस करती है. Nexon iCNG का 1.2-लीटर टर्बो इंजन सीएनजी पर करीब 100 पीएस और 170 Nm टॉर्क पैदा करता है. दोनों में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स हैं. क्लेम्ड माइलेज XUV 3XO का 24.7 km/kg और नेक्सन का करीब 24 km/kg है.

कुल मिलाकर, ज्यादा पावर और टॉर्क चाहिए तो XUV 3XO ZNG बेहतर विकल्प है. कम शुरुआती कीमत और ज्यादा बूट स्पेस प्राथमिकता हो तो नेक्सन iCNG आकर्षक रहती है. दोनों ही सीएनजी सेगमेंट में मजबूत दावेदार हैं.



Source link