Last Updated:
Best Chinese Food in Rishikesh: ऋषिकेश में चाइनीज फूड खाने के लिए कई ऐसी जगहें हैं, जहां कम पैसों में चाउमीन, मोमो, चिली पनीर और फ्राइड राइस का स्वाद ले सकते हैं. यहां कुछ पुराने फूड स्पॉट्स सालों से लोगों के पसंदीदा बने हुए हैं, तो कुछ कैफे अपने बजट फ्रेंडली मेन्यू के लिए जाने जाते हैं. तिलक रोड का आनंद चाउमीन ऋषिकेश के पुराने चाइनीज फूड सेंटरों में गिना जाता है, वहीं देहरादून रोड का जैसिका 30 रुपये से शुरू होने वाली नूडल्स और किफायती दामों के लिए जाना जाता है. परमार्थ निकेतन का हृदयम कैफे और कोयल घाटी के पास स्थित डिनोस कैफे भी अलग-अलग फूड वैरायटी देते हैं. जानिए ऋषिकेश में कहां क्या मिलेगा और कितनी है कीमत.
हृदयम कैफे ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में स्थित ऋषिकेश के प्रसिद्ध कैफे में से एक है. यहां बैठ कर भले ही आपको गंगा का व्यू नहीं मिल पाएगा लेकिन खाना को मिलेगा उसका कोई जवाब ही नहीं है. कांटिनेंटल, इटालियन, इंडियन, चाइनीज सब कुछ आपको एक ही जगह पर मिल जाएगा.
ये एक मल्टी क्यूजीन कैफे तो है ही लेकिन यहां की स्पेशिलिटी यहां मिलने वाला चाइनीज फूड है. अगर आप लहसुन प्याज नहीं खाते है तो इनकी कैंटीन भी है जहां आपको बिना प्याज लहसुन का बेस्ट चाइनीज फूड मिल जाएगा जिसमें आपको चीली पनीर, मशरूम, फ्राइड राइस, क्रिस्पी कॉर्न, नूडल्स और भी काफी कुछ उपलब्ध हो जाएगा.
आनंद चाउमीन ऋषिकेश का पहला चाइनीज फूड सेंटर माना जाता है. तिलक रोड पर उस समय गिनी चुनी एक दो दुकानें थी और चाइनीज की एक भी नहीं तबसे ये ऋषीकेश में मशहूर है. आज भी लोग इस जगह को उतना ही पसंद करते है जितना तब किया करते थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अगर आप चाइनीज फूड लवर हो तो आप इस स्पॉट को मिस नहीं कर सकते. यहां आपको मोमो, स्प्रिंग रूल, चिली पनीर, चिली मशरूम और भी काफी फूड वैरायटी मिल जाएगी, लेकिन इसकी चाउमीन का कोई जवाब नहीं. खास बात यह है की ये रेडीमेड नूडल नहीं खरीदते इनके नूडल भी खुद की फैक्ट्री में बनती है.
जैसिका की गिनती भी ऋषिकेश के बेस्ट चाइनीज फूड स्पॉट्स में की जाते ही है. यहां आपको चाइनीज के साथ और भी काफी कुछ उपलब्ध हो जाता है, लेकिन ज्यादातर लोग यहां चाइनीज फूड खाने आते है. ये चाइनीज फूड स्पॉट् ऋषिकेश के देहरादून रोड पर स्थित है.
एक और चीज़ है जो इस जगह को खास बनाती है, वो है इनके रेट्स. यहां आपको बहुत किफायती दाम में सभी फूड आइटम्स परोसे जाते है. नूडल का प्राइस यहां 30 रुपये से शुरू हो जाता है वहीं मैक्रोनी 40 रुपये, पास्ता 50 रूपये, मोमो 40 रुपये जिस वजह से स्कूल कॉलेज पढ़ने वाले बच्चे शाम में यहीं खाना पसंद करते है.
dinos कैफे ऋषिकेश के अफोर्डेबल और बजट फ्रेंडली कैफे में से एक है. यहां आपको चाइनीज फूड की काफी सारी वैरायटी मिल जाएगी वो भी बहुत दम दान में. ये कैफे ऋषिकेश के कोयल घाटी के पास हरिद्वार रोड पर स्थित है. चाइनीज के साथ यहां का इटेलियन फूड भी काफी मशहूर है.
बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी और बाकी छोटे सेलिब्रेशन के लिए ये जगह एकदम परफेक्ट है. यहां का इंटीरियर भी काफी सुंदर है. आजकल यहां काफी चीजों में ऑफर भी चल रहा है. जहां एक पिज़्ज़ा के लिए 200 रूपये देने पड़ते है वहीं यहां 200 रूपये में आपको पिज्जा के साथ सैंडविच और बर्गर भी मिल जाएगा.