रणबीर कपूर की एक्टिंग का असली हुनर देखना है? OTT पर मौजूद इन 5 अंडररेटेड फिल्मों को बिल्कुल न करें मिस


Last Updated:

कमर्शियल सफलता के आंकड़ों से परे जाकर यदि किसी एक्टर ने अपने किरदारों के साथ सबसे ज्यादा एक्सपेरिमेंट किए हैं, तो उनमें रणबीर कपूर का नाम सबसे ऊपर आता है. बॉक्स ऑफिस की रेस में पिछड़ जाने के बावजूद इन फिल्मों ने समय के साथ दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है. रणबीर की ये 5 अंडररेटेड फिल्में सिनेमाई खजाना है जो आपको एक अलग ही अनुभव कराएगा. जानिए आप इन फिल्मों का लुत्फ किस ओटीटी पर उठा सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

रणबीर का असली हुनर देखना है? OTT पर मौजूद इन अंडररेटेड फिल्मों का मिस न करेंZoom

ओटीटी पर मौजूद हैं रणबीर कपूर की ये अंडररेटेड फिल्में. (फोटो साभार: IMDb)

नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से कई ऐसी फिल्मों में काम किया है, जो बॉक्स ऑफिस पर तो कमाल नहीं दिखा पाईं. लेकिन आज उन्हें मोस्ट अंडररेटेड मूवीज का दर्जा हासिल है. ‘रॉकेट सिंह’ के सीधे-सादे सेल्समैन से लेकर ‘तमाशा’ में खुद की तलाश और ‘जग्गा जासूस’ के अनोखे जासूस तक, रणबीर कपूर ने हमेशा लीक से हटकर किरदार चुने हैं. यही वजह है कि लोग उनकी एक्टिंग के कायल हैं.

अगर आप रणबीर कपूर की अंडररेटेड फिल्मों को देखना चाहते हैं, तो कहीं जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप घर बैठे उनका लुत्फ उठा सकते हैं. रणबीर कपूर की ऐसी 5 फिल्म अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं. यहां पर देखिए पूरी लिस्ट…

रॉकेट सिंह-सेल्समैन ऑफ द ईयर

शमीत अमीन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में थे. उनके साथ प्रेम चोपड़ा और गौहर खान अहम किरदारों में नजर आए थे. इसकी कहानी हरप्रीत सिंह बेदी नाम के एक साधारण ग्रेजुएट की है, जो कम मार्क्स मिलने के बावजूद सेल्समैन की नौकरी पाता है. कॉर्पोरेट दुनिया के भ्रष्टाचार से तंग आकर वह अपनी ही कंपनी के कुछ साथियों के साथ मिलकर चुपचाप एक पैरेलल स्टार्टअप शुरू कर देता है. यह बेहतरीन फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए उपलब्ध है.

तमाशा

इम्तियाज अली की इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी नजर आती है. फिल्म की कहानी वेद वर्धन साहनी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो समाज के दबाव में आकर एक रूटीन 9 टू 5 की बोरिंग कॉर्पोरेट नौकरी करता है और अपनी असली पहचान भूल जाता है. डिप्रेशन और खुद की तलाश के गहरे विषयों को छूती यह खूबसूरत फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है.

जग्गा जासूस

अनुराग बसु के निर्देशन में बनी इस म्यूजिकल एडवेंचर फिल्म में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसकी कहानी जग्गा नाम के एक अनूठे जासूस लड़के की है, जो अपनी हकलाने की समस्या से उबरने के लिए गाकर बात करता है और अपने लापता पिता की तलाश में एक रोमांचक सफर पर निकल पड़ता है. बच्चों और बड़ों दोनों को लुभाने वाली यह विजुअल मास्टरपीस फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

बॉम्बे वेलवेट

इस क्राइम ड्रामा फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और करण जौहर लीड किरदारों में नजर आते हैं. इसकी कहानी 1960 के दशक के बॉम्बे पर आधारित है, जहां जॉनी बलराज नाम का एक स्ट्रीट फाइटर अपनी मेहनत और कुकर्मों के दम पर शहर का सबसे रईस और ताकतवर आदमी बनना चाहता है. शानदार सेट डिजाइन और संगीत से सजी यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर मौजूद है. इस मूवी का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था.

रॉय

विक्रमजीत सिंह द्वारा निर्देशित इस मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म में रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल और जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसकी कहानी कबीर नामक एक मशहूर फिल्ममेकर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो चोर रॉय की जिंदगी पर आधारित एक रोमांटिक क्राइम फिल्म बना रहा होता है. इसी बीच फिल्म की शूटिंग के दौरान उसकी अपनी प्रेम कहानी और फिक्शन के बीच एक दिलचस्प और उलझा हुआ मोड़ आ जाता है. यह स्टाइलिश थ्रिलर फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकते हैं.



Source link