मुर्गी फार्म में जमीन के नीचे दफ्न थी 15 लाख की बीयर, नवरात्र के बाद पार्टी की तैयारी फेल


Last Updated:

Vaishali News: बिहार में शराब तस्कर नए-नए तरीके अपना रहे हैं. अब वैशाली से चौंकाने वाला मामला सामने आया. जहां मुर्गी फार्म की जमीन के नीचे तहखाना बनाया गया था. उसके नीचे 15 लाख रुपये की बीयर छिपाई गई थी. नवरात्र के बाद उसे बेचने की प्लानिंग थी. उससे पहले ही पुलिस ने चार तस्करों को धरदबोचा.

Top Deals Inside

मुर्गी फार्म में जमीन के नीचे दफ्न थी 15 लाख की बीयर, 4 तस्कर अरेस्टZoom

मुर्गी फार्म में तहखाने से 15 लाख की बीयर बरामद.

वैशालीः बिहार में शराबबंदी के बीच तस्करों ने अनोखा तरीका निकाला. मुर्गी फार्म के अंदर जमीन के नीचे तहखाना बनाया. उसमें बीयर की बड़ी खेप छिपा दी. प्लान था कि नवरात्र के बाद मुर्गे के साथ बीयर की बिक्री की जाए, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने छापेमारी कर पूरी तैयारी पर पानी फेर दिया. मौके से करीब 15 लाख रुपये की बीयर बरामद की गई. पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया. मामला वैशाली थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव का.

जमीन के नीचे छिपाई थी बीयर
पुलिस के मुताबिक, वैशाली के एसएसपी शुभांक मिश्रा को सूचना मिली थी कि मुकेश राय नाम के व्यक्ति ने अपने मुर्गी फार्म में भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखी है. सूचना मिलते ही एसएसपी ने लालगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की. पुलिस टीम जब मुर्गी फार्म पहुंची तो वहां शराब छिपाने का तरीका देखकर हैरान रह गई. फार्म में जमीन के नीचे तहखाना बनाया गया था. इसी तहखाने में बीयर की बोतलें छिपाकर रखी गई थीं. पुलिस ने तलाशी के दौरान कुल 300 कार्टन बीयर बरामद की. बरामद बीयर की कुल मात्रा 2,790 लीटर बताई गई है. इसमें 5,580 बोतलें थीं. पुलिस के अनुसार, जब्त बीयर की कीमत करीब 15 लाख रुपये है. इस कार्रवाई में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. शराब के इस कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. उनकी गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जाएगी. बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद तस्कर शराब छिपाने और बेचने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं. हालांकि, केशोपुर में मुर्गी फार्म के नीचे छिपाई गई बीयर की खेप पुलिस की कार्रवाई में पकड़ी गई. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था.



Source link