पंजाब में मनरेगा मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, 8 की मौत; कई घायल
Last Updated:
Sangrur MGNREGA Workers Killed: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से मनरेगा के आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. हादसे के समय करीब 25 मजदूर सड़क पर काम कर रहे थे. संगरूर के एसपी पलविंदर चीमा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ये सभी मजदूर पर सड़क बनाने का काम कर रहे थे.
पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा में एक भीषण सड़क हादसे ने कई गरीब परिवारों को उजाड़ कर रख दिया. यहां मनरेगा के तहत सड़क पर काम कर रहे मजदूरों को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई मजदूर घायल हो गए. घटना के वक्त करीब 25 मजदूर सड़क पर काम कर रहे थे. अचानक हुई इस टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर संगरूर जिले में लहरागागा के पास स्थित अलीशेर गांव के रहने वाले थे. हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. संगरूर के SP पलविंदर चीमा ने बताया कि आरोपी का पता लगा लिया गया है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
पुलिस ने कार चालक का नाम परगट सिंह काला बताया है. हादसे में इस्तेमाल कार का रजिस्ट्रेशन नंबर PB11 CP 0080 बताया जा रहा है.
कांग्रेस नेता ने की उचित इलाज और मुआवजे की मांग
कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह वड़िंग ने इस दर्दनाक हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने कहा, ‘लेहरा में हुई उस दुखद घटना से गहरा दुख हुआ है, जहां एक तेज रफ़्तार कार ने 8 मनरेगा मजदूरों को कुचल दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए.
ਤੇਜ਼ ਰਫ਼ਤਾਰ ਕਾਰ ਦਾ ਕਹਿਰ, 8 ਮਨਰੇਗਾ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਸੜਕ ‘ਤੇ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਸੀ ਮਜਦੂਰ https://t.co/aD9RWZYXjl