दिल्ली में पिंक रामलीला, राम-लक्ष्मण-रावण बनीं महिलाएं, मंच से आयोजन तक सब संभाल रहीं

दिल्ली में पिंक रामलीला, राम-लक्ष्मण-रावण बनीं महिलाएं, मंच से आयोजन तक सब संभाल रहीं


होमताजा खबरDelhi

दिल्ली में पिंक रामलीला, राम-लक्ष्मण-रावण बनीं महिलाएं

Last Updated:

Pink Ramlila Delhi: पूर्वी दिल्ली वैदेही ट्रस्ट की उपाध्यक्ष श्रुति गुप्ता के मुताबिक आमतौर पर रामलीला में पुरुष पात्रों की भूमिका पुरुष कलाकार निभाते हैं. लेकिन श्रीजी पिंक रामलीला महोत्सव में इस बार राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और रावण समेत सभी प्रमुख किरदारों में महिला कलाकार नजर आ रही हैं. इस आयोजन में महिलाओं को अलग-अलग भूमिकाएं निभाने का मौका दिया गया है.

Top Deals Inside

दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में चल रहे श्रीजी पिंक रामलीला महोत्सव में महिला कलाकार अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींच रही है. इस रामलीला की खास बात यह है कि यहां भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और रावण जैसे किरदार भी महिलाएं ही निभा रही हैं. मंच पर अभिनय से लेकर आयोजन की जिम्मेदारी संभालने तक, इस महोत्सव में महिलाओं की अहम भूमिका है. पूर्वी दिल्ली वैदेही ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस रामलीला के जरिए महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया जा रहा है.

पूर्वी दिल्ली वैदेही ट्रस्ट की उपाध्यक्ष श्रुति गुप्ता के मुताबिक आमतौर पर रामलीला में पुरुष पात्रों की भूमिका पुरुष कलाकार निभाते हैं. लेकिन श्रीजी पिंक रामलीला महोत्सव में इस बार राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और रावण समेत सभी प्रमुख किरदारों में महिला कलाकार नजर आ रही हैं. इस आयोजन में महिलाओं को अलग-अलग भूमिकाएं निभाने का मौका दिया गया है.

श्रुति गुप्ता ने बताया कि उनका ट्रस्ट महिलाओं और महिला सशक्तिकरण के लिए काम करता है. इसी सोच के साथ इस रामलीला का आयोजन किया जा रहा है. ट्रस्ट के सभी सदस्य महिलाएं हैं और आयोजन से जुड़ी जिम्मेदारियां भी वे खुद संभाल रही है. उनका मकसद महिलाओं को आगे बढ़ने और अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है.

महिलाओं के नाम है पिंक रामलीला महोत्सव
इस आयोजन को पिंक रामलीला नाम दिया गया है, क्योंकि यह पूरी तरह महिलाओं को समर्पित है. इसमें कलाकारों से लेकर आयोजकों तक महिलाओं की भागीदारी है. रामलीला के जरिए ट्रस्ट यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि महिलाएं अभिनय के साथ-साथ आयोजन की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा सकती है.

वैष्णो देवी मंदिर और सेल्फी पॉइंट आकर्षण
रामलीला देखने आने वाले लोगों के लिए परिसर में कुछ खास आकर्षण भी बनाए गए है. यहां वैष्णो देवी मंदिर की झलक दिखाने वाला एक विशेष पॉइंट तैयार किया गया है. इसके सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है, जहां लोग तस्वीरें ले सकते है.



Source link