Last Updated:
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है. आज यानी 18 अक्टूबर 2026 को मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई है. इस घटना के बाद कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा एक ऑडियो भी सामने आया, जिसमें सलमान खान के साथ काम करने वाले लोगों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है. ऐसे में क्या अब सलमान खान की सुरक्षा और बढ़ा दी जाएगी.
सलमान के फैंस की बढ़ी चिंता
नई दिल्ली. टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद से अब सलमान खान के फैंस की चिंती भी बढ़ गई है. टाइगर पर की गई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनिल पंडित ने ली है और साथ ही एक ऑडियो शेयर कर सलमान खान को धमकी भी दी है. इतना ही नहीं इन दिनों सलमान खान बिग बॉस की शूटिंग में भी बिजी हैं. ऐसे में भाईजान के फैंस की चिंता बढ़ गई है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जाएगी.
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद से अब लोग बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठा रहे हैं. आज जो टाइगर श्रॉफ के साथ हुआ, उसके बाद से ही इंडस्ट्री में हलचल मच गई है. जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की गई. साथ ही एक ऑडियो जारी कर सलमान के साथ काम करने वालों को भी चेतावनी दी गई .ऑडियो में कहा गया है कि वह सलमान को उनकी सिक्योरिटी में रहते हुए अपनी घटना को अंदाज देगा.
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद क्यों बढ़ी चिंता?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी हुई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक्टर इस घटना से किसी तरह बच गए. लेकिन उनके ड्राइवर समेत अन्य लोगों के घायल होने की खबर सामने आई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमले के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. इस घटना के बाद जो ऑडियो सामने आया है, उसमें सलमान खान के खिलाफ काफी कुछ बोला गया है. जिम्मेदारी लेने वाले ने खुद को अनिल पंडित यानी लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई बताया है. उसने सलमान को जान से मारने की धमकी दी है. इसके बाद से ही भाईजान के फैंस की चिंता बढ़ गई है.
सलमान खान को क्यों मिल रही हैं धमकियां?
सलमान खान को इससे पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं. लॉरेंस बिश्नोई की ओर से एक्टर के प्रति दुश्मनी की वजह के तौर पर 1998 के काले हिरण शिकार मामले का जिक्र किया जाता रहा है. बिश्नोई समुदाय काले हिरण को धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व देता है. इसी मामले को लेकर सलमान खान को लंबे समय से गैंग की ओर से धमकियां मिलती रही है. अप्रैल 2024 में सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी हुई थी. इसके बाद अभिनेता की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर कदम उठाए गए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा भी दी गई थी. ऐसे में टाइगर श्रॉफ की इस घटना के बाद सलमान खान की भी सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है.
बता दें कि इन दिनों सलमान खान बिग बॉस होस्ट कर रहे हैं. ‘बिग बॉस के 20वें सीजन की शूटिंग सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस’ के घर यानी मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में बनाया गया है. इसी परिसर में शो के लिए तैयार किए गए सेट पर कंटेस्टेंट की एक्टिविटी रिकॉर्ड की जाती हैं और सलमान खान वीकेंड का वार जैसे एपिसोड की शूटिंग भी यही करते हैं. लेकिन अब टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग और कथित धमकी भरे ऑडियो के बाद सलमान खान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना लाजिमी है. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस और प्रशासन के लिए अहम चुनौती है. अब यह देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है और क्या सुरक्षा एजेंसियां सलमान खान की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव की सिफारिश करती हैं.