कौन हैं जम्मू की बेटी शिरीन कालरा? UK की PMO मीटिंग में होंगी शामिल, AI पर करेंगी बात


Last Updated:


Shireen Kalra : जम्मू की शिरीन कालरा को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर होने वाली उच्चस्तरीय ब्रीफिंग के लिए आमंत्रित किया गया है. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा नीति में MSc की डिग्री हासिल कर चुकीं शिरीन यूथ फ्यूचर्स फाउंडेशन में पार्टनरशिप मैनेजर हैं.

Top Deals Inside

कौन हैं जम्मू की बेटी शिरीन कालरा? UK की PMO मीटिंग में AI पर करेंगी बातZoom

Shireen Kalra : शिरीन यूएन में भी प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं.

Shireen Kalra : जम्मू की होनहार बेटी शिरीन कालरा को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय से निमंत्रण मिला है. वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर उच्च स्तरीय ब्रीफिंग में शामिल होने का निमंत्रण मिला है. इस बैठक में ब्रिटेन के एआई मंत्री कनिष्क नारायण भी शामिल होंगे. इसमें शिरीन युवाओं के रोजगार पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के असर पर अपने विचार रखेंगी.

‘द यूके लीडिंग इन एआई’ थीम पर यह बैठक 22 अक्टूबर को होगी. इसमेकं देश की एआई रणनीतिक प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी. शिरीन युवाओं के रोजगार पर एआई के प्रभाव पर विचार रखेंगी. वह यूथ फ्यूचर्स फाउंडेशन में पार्टनरशिप मैनेजर हैं. यह ब्रिटेन का युवाओं के रोजगार के लिए नेशनल व्हाट वर्क्स सेंटर है.

शिरीन की एकेडमिक क्वालिफिकेशन

शिरीन कालरा ने अपनी स्कूलिंग सेंट मैरी प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट स्कूल, जम्मू से की है. इसके बाद उन्होंने अशोका यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया और वहां से राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन किया. इसके बाद ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा नीति में मास्टर डिग्री (MSc) की डिग्री हासिल की.
उन्होंने एमएससी की डिग्री डिस्टिंक्शन के साथ हासिल की है. इस कोर्स के दौरान उन्होंने युवाओं द्वारा सुझाए गए ऐसे समाधानों पर काम किया, जो शिक्षा प्रणालियों को श्रम बाजार की बदलती जरूरतों के अनुरूप ढलने में मदद करते हैं.

संयुक्त राष्ट्र में कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व

शिरीन कालरा संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. उन्होंने साल 2024 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के समिट ऑफ द फ्यूचर एक्शन डेज में संयुक्त राष्ट्र मिलेनियम फेलोशिप का प्रतिनिधित्व किया था और दुनिया भर के नेताओं के सामने अपनी बात रख देश का गौरव बढ़ाया था.

लिख चुकी हैं किताबें

शिरीन कालरा की उपलब्धियों की लिस्ट इतनी लंबी है कि गिनते गिनते थक जाएंगे. वह क अच्छी लेखिका भी हैं. छोटी सी उम्र में उन्होंने दो फिक्शन उपन्यास भी लिख चुकी हैं.



Source link