कप्तानी गंवाने के बाद सलमान अली आगा का पलटवार, जड़ा अपना सबसे तेज शतक, किया अनोखा सेलिब्रेशन


होमखेलक्रिकेट

कप्तानी गंवाने के बाद सलमान का पलटवार, तेज शतक जड़ किया अनोखा सेलिब्रेशन

Last Updated:

Salman Agha smashes his fastest hundred: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज सलमान अली आगा ने ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेलकर आलोचकों को करारा जवाब दिया है. टी20 टीम की कप्तानी से हटाए जाने और इंग्लैंड दौरे से बीच में वापस लौटने के बाद सलमान ने मैदान पर शानदार वापसी की है. रावलपिंडी वनडे में उन्होंने 82 गेंदों पर अपने वनडे करियर का चौथा और सबसे तेज शतक जड़ दिया. उनकी इस जुझारू पारी की बदौलत पाकिस्तान ने संकट से उबरकर चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया.

Top Deals Inside

कप्तानी गंवाने के बाद सलमान का पलटवार, तेज शतक जड़ किया अनोखा सेलिब्रेशन Zoom

सलमान अली आगा ने तूफानी शतक जड़कर किया अनोखा सेलिब्रेशन.

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों उथल-पुथल का दौर चल रहा है. लेकिन मैदान पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बनता है. पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज सलमान अली आगा ने आलोचकों को अपने बल्ले से करारा जवाब दिया है. ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए सलमान ने शानदार शतकीय पारी खेली. यह उनके वनडे करियर का चौथा शतक है. खास बात यह है कि टी20 टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बाद यह उनका पहला ही मैच था. जिसमें उन्होंने अपनी बेहतरीन फॉर्म का नजारा पेश किया.

पिछले कुछ हफ्तों से सलमान अली आगा (Salman Agha) के लिए हालात बिल्कुल भी आसान नहीं रहे हैं. इंग्लैंड दौरे के बीच से ही 32 साल के इस खिलाड़ी को वापस स्वदेश भेज दिया गया था. इसके तुरंत बाद उनसे पाकिस्तान की टी20 टीम की कप्तानी भी छीन ली गई और उनकी जगह साहिबजादा फरहान को कप्तान बना दिया गया. इन तमाम झटकों और मानसिक दबाव के बावजूद सलमान ने मैदान पर उतरकर अपने आलोचकों को शांत कर दिया और दबाव की स्थिति में एक बेहतरीन शतकीय पारी खेली.



Source link