कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन है खास, अपनों के साथ बिताएं खास पल, जानें 18 अक्टूबर का राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन है खास, अपनों के साथ बिताएं खास पल, जानें 18 अक्टूबर का राशिफल


Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 18 october 2026: देश में बहुत से लोग ज्योतिषीय गणनाओं को मानते हैं और इस पर भरोसा करते हैं. ऐसे में ज्योतिष के जानकार ज्योतिषाचार्य राशि के आधार पर लोगों के दिन की भविष्यवाणी करते हैं. यह भी बताते हैं कि उनका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा. हम आपको आज की तारीख के कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि जातकों को किन बातों को लेकर सावधान रहना है और क्या नहीं करना है और आज के दिन जातक के लिए क्या बेहतर होने वाला है….

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल और चंद्रमा की स्थिति के आधार पर किया जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल का असर हर राशि के लोगों के जीवन पर अलग-अलग देखने को मिलता है. कभी कामकाज में सफलता मिलती है, तो कभी छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, कहां से धन लाभ के योग बन रहे हैं और किन मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है, तो अपनी पूरी राशिफल पढ़ें.

बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार, आज आश्विन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और धृति योग का विशेष संयोग बन रहा है. वहीं, चंद्रमा धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर रहा है. ग्रह-नक्षत्रों की इस स्थिति का असर कन्या राशि के जातकों पर भी देखने को मिल सकता है. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 को बताया कि कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. खासकर आर्थिक मामलों में मजबूती आने के संकेत हैं. आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं और पहले से चल रहे कामकाज में भी फायदा मिलने की संभावना है. अगर आप नौकरी करते हैं या अपना व्यापार संभालते हैं, तो आज कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं. व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन लाभदायक रहने वाला है.

नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति के योग बन सकते हैं. हालांकि, कमाई के साथ खर्चों पर भी नजर रखना जरूरी होगा. पैसा आए तो उसे बिना सोचे-समझे खर्च करने से बचें और भविष्य को ध्यान में रखकर ही कोई फैसला लें.

छात्रों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज कन्या राशि के विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रह सकता है. अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या पढ़ाई में बेहतर परिणाम पाने की कोशिश कर रहे हैं, तो कोई अच्छी खबर मिल सकती है. शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. हालांकि, इसके लिए अपनी पढ़ाई पर ध्यान बनाए रखना जरूरी है. किसी नए काम की शुरुआत करने या पहले से चल रहे काम को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, तो जल्दबाजी में फैसला न लें. हर पहलू पर अच्छी तरह विचार करें और धैर्य के साथ आगे बढ़ें. इससे काम बिगड़ने की आशंका कम होगी और सफलता मिलने की संभावना बढ़ सकती है. आज आपका मन भी प्रसन्न रह सकता है, जिससे रोजमर्रा के काम करने में उत्साह बना रहेगा.

प्रियजनों के साथ समय बिताने का मिलेगा मौका
पारिवारिक जीवन की बात करें तो कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है. जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने या शॉपिंग पर जाने का प्लान बन सकता है. परिवार के लोगों के साथ आपसी तालमेल अच्छा रहेगा और घर का माहौल भी खुशनुमा बना रह सकता है. अगर पिछले कुछ दिनों से काम की व्यस्तता के कारण आप अपने प्रियजनों को समय नहीं दे पा रहे थे, तो आज उनके साथ बैठकर बातचीत करने का अच्छा मौका मिल सकता है. अपनों के साथ बिताए गए पल रिश्तों में मिठास बढ़ाएंगे. स्वास्थ्य के मामले में भी अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें. पौष्टिक भोजन करें, पर्याप्त आराम लें और मन को शांत रखने के लिए योग, ध्यान या प्राणायाम का सहारा ले सकते हैं.

आज का शुभ और अशुभ समय
पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार, आज सुबह 7 बजकर 28 मिनट से 10 बजकर 16 मिनट तक अमृत काल रहेगा. इसे शुभ समय माना जाता है. शाम 4 बजकर 29 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक राहुकाल रहेगा. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, राहुकाल में शुभ कार्यों की शुरुआत करने से बचना चाहिए. इसलिए किसी महत्वपूर्ण काम की योजना बना रहे हैं, तो समय का ध्यान जरूर रखें.



Source link