ईरान ने ‘मिसाइल मैन’ को बनाया राक्षमंत्री, आते ही अमेरिका को ललकारा, होर्मुज में 7 दिन में 14 जहाज पर हमला

ईरान ने ‘मिसाइल मैन’ को बनाया राक्षमंत्री, आते ही अमेरिका को ललकारा, होर्मुज में 7 दिन में 14 जहाज पर हमला


Last Updated:

ईरान की संसद ने मिसाइलों के एक्सपर्ट मेहरदाद अखलाखी केताबची को नया रक्षा मंत्री बनाने की मंजूरी दे दी है. पद संभालते ही उन्होंने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी और दावा किया कि ईरान की रक्षा क्षमताएं पहले से मजबूत हुई हैं. ईरान ने अगले साल स्वदेशी भारी लड़ाकू विमान उड़ाने का भी ऐलान किया है. दूसरी ओर, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और आसपास एक सप्ताह में करीब 14 जहाजों पर हमले दर्ज किए गए हैं.

Zoom

होर्मुज में लगातार जहाज निशाने पर हैं.

ईरान ने अमेरिका और इजरायल के साथ बढ़ते सैन्य तनाव के बीच अपना नया रक्षा मंत्री नियुक्त कर दिया है. संसद से मंजूरी मिलते ही मेहरदाद अखलाखी केताबची ने अमेरिका को कड़े शब्दों में चेतावनी दी और दावा किया कि ईरान की रक्षा क्षमताएं पहले से काफी मजबूत हो चुकी हैं. केताबची एक मिसाइल एक्सपर्ट हैं. इसी बीच, ईरान के आसपास समुद्री तनाव भी बढ़ रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और आसपास के समुद्री इलाकों में एक सप्ताह के भीतर करीब 14 जहाजों पर हमले हुए हैं. ईरान ने अगले साल अपना पूरी तरह स्वदेश में बना भारी लड़ाकू विमान उड़ाने की भी घोषणा की है.

नए रक्षा मंत्री ने संभाली कमान, अमेरिका को दी चेतावनी

ईरान की संसद ने मेहरदाद अखलाखी केताबची को नया रक्षा मंत्री बनाने की मंजूरी दे दी है. जारी बयान के मुताबिक, मतदान में कुल 277 वोट पड़े, जिनमें से 237 उनके समर्थन में और 15 विरोध में थे. किसी सांसद ने मतदान से दूरी नहीं बनाई. केताबची ने ब्रिगेडियर जनरल अजीज नासिरजादेह की जगह ली है. नासिरजादेह की फरवरी में युद्ध की शुरुआत के दौरान अमेरिका और इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई थी. इसके बाद राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने ब्रिगेडियर जनरल माजिद इब्न अल रेजा को कार्यवाहक रक्षा मंत्री बनाया था.

पद संभालने के बाद केताबची ने कहा कि अगर अमेरिका ने कोई और गलत कदम उठाया, तो ईरान की ओर से बड़ा और चौंकाने वाला जवाब दिया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे किसी कदम के क्षेत्रीय और वैश्विक परिणामों की जिम्मेदारी अमेरिका और उसके सहयोगियों की होगी.

मिसाइल एक्सपर्ट हैं ईरान के नए रक्षामंत्री

ईरान के सरकारी प्रसारक प्रेस टीवी के अनुसार, केताबची रक्षा उद्योग के अनुभवी अधिकारी हैं. वह ईरान के एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ऑर्गनाइजेशन और डिफेंस इंडस्ट्रीज ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख रह चुके हैं. इन भूमिकाओं में उन्होंने मिसाइल तकनीक और हथियारों के उत्पादन से जुड़े कामों की देखरेख की. हालांकि, उनके नाम के साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध भी जुड़े हैं. अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में उनकी कथित भूमिका के कारण उन पर प्रतिबंध लगाए हैं. संयुक्त राष्ट्र ने 2007 में उन्हें शहीद बाघेरी इंडस्ट्रियल ग्रुप से संबंधों के चलते अपनी प्रतिबंध सूची में शामिल किया था. यह समूह ठोस ईंधन से चलने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों के विकास और निर्माण से जुड़ा है. नए रक्षा मंत्री ने दावा किया कि 12-दिन के युद्ध के बाद ईरान ने अपनी रक्षा क्षमताओं को बेहतर बनाया है.

अगले साल स्वदेशी फाइटर जेट उड़ाने का ऐलान

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा गया है कि उसका भारी लड़ाकू विमान अगले साल उड़ान भरेगा और इसे पूरी तरह देश में ही बनाया गया है. यह दावा ऐसे समय आया है, जब ईरान अपनी रक्षा तकनीक और सैन्य उत्पादन को लेकर लगातार जोर दे रहा है.

होर्मुज में एक सप्ताह में 14 जहाज निशाने पर

दूसरी ओर, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और आसपास के समुद्री इलाकों में जहाजों पर हमलों की घटनाएं भी बढ़ गई हैं. यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) के मुताबिक, रविवार सुबह यमन और संयुक्त अरब अमीरात के तट के पास दो जहाजों पर हमले हुए. इससे पहले शनिवार को ईरान के सुरक्षा बलों ने तीन जहाजों में आग लगने की जानकारी दी थी. इनमें से दो जहाज होर्मुज के भीतर या आसपास समुद्री बारूदी सुरंगों की चपेट में आए थे.

आंकड़ों के मुताबिक, 8 से 14 अक्टूबर के बीच करीब 14 जहाजों पर हमले हुए. ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल का युद्ध शुरू होने के बाद यह एक सप्ताह में दर्ज हमलों की सबसे बड़ी संख्या बताई गई है. 11 अक्टूबर को ही कम से कम छह जहाजों को निशाना बनाया गया. 1 मार्च से अब तक समुद्री सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं की संख्या बढ़कर 149 हो गई है. इसी दौरान 8 से 14 अक्टूबर के बीच होर्मुज से सिर्फ 42 जहाज गुजरे, जबकि उससे पिछले सप्ताह यह संख्या 60 थी.



Source link