Mahela Jayawardene IPL head coach resign: महेला जयवर्धने का हेड कोच पद से इस्तीफा, मुंबई इंडियंस से 10 साल पुराना रिश्ता भी खत्म

Mahela Jayawardene IPL head coach resign: महेला जयवर्धने का हेड कोच पद से इस्तीफा, मुंबई इंडियंस से 10 साल पुराना रिश्ता भी खत्म


होमखेलक्रिकेट

जयवर्धने का हेड कोच पद से इस्तीफा, मुंबई इंडियंस से 10 साल पुराना रिश्ता खत्म

Last Updated:

Mahela Jayawardene Mumbai Indians Head Coach: बीते 10 साल से मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के लिए अलग-अलग रोल निभाने वाले महेला जयवर्धने ने हेड कोच पोजिशन से इस्तीफा दे दिया है. शनिवार की दोपहर MI फ्रेंचाइजी की ओर से मीडिया एडवाइजरी जारी की गई साथ ही सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो भी शेयर किया गया. महेला जयवर्धने को दो सीजन पहले मार्क बाउचर की जगह हेड कोच बनाया गया था.

Zoom

महेला जयवर्धने ने मुंबई इंडियंस के हेड कोच पद से इस्तीफा दिया.

श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने आईपीएल 2027 से ठीक पहले मुंबई इंडियंस के हेड कोच पोजिशन से इस्तीफा दे दिया है. पांच बार की चैंपियन फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस की ओर से शनिवार की दोपहर इस बात की जानकारी दी गई. जयवर्धने पिछले दो सीजन से टीम के हेड कोच थे. इससे पहले वह 2017 से 2022 तक भी मुंबई इंडियंस के हेड कोच रह चुके थे. महेला जयवर्धने ने साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर की जगह ली थी. नया कोच कौन होगा, इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा गया है.

बतौर खिलाड़ी और कप्तान कई आईपीएल टीम के साथ जुड़े जयवर्धने की कोचिंग में मुंबई इंडियंस ने तीन IPL खिताब जीते. 2022 में उन्हें ‘ग्लोबल हेड ऑफ परफॉरमेंस’ की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई. इस रोल में वह मुंबई इंडियंस की तीन अन्य फ्रेंचाइजी- ILT20 में ‘MI एमिरेट्स’, MLC में ‘MI न्यूयॉर्क’ और SA20 में ‘MI केप टाउन’ की देखरेख भी कर रहे थे. मुंबई इंडियंस की ओर से जारी एक बयान में जयवर्धने ने कहा:

पिछले एक दशक से ज़्यादा समय से मुंबई इंडियंस मेरे सफर का एक बहुत ही खास हिस्सा रही है. खिलाड़ियों, कोचिंग टीम, #OneFamily के शानदार समर्थन और सबसे बढ़कर हमारे प्रशंसकों ने मिलकर इसे एक ऐसा अनुभव बना दिया है जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा, हमने साथ मिलकर कुछ अविस्मरणीय पल बिताए हैं, चुनौतियों का सामना किया है और कुछ ऐसा बनाया है, जिस पर हम सभी को गर्व हो सकता है. मैं श्रीमती नीता अंबानी और आकाश अंबानी को उनके अटूट भरोसे, समर्थन और दोस्ती के लिए दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं, हमने साथ मिलकर जो हासिल किया है, उस पर मुझे बहुत गर्व है और मेरे दिल में मुंबई इंडियंस के लिए हमेशा एक ख़ास जगह रहेगी. मैं आने वाले सालों के लिए टीम को ढेर सारी सफलता की शुभकामनाएं देता हूं.

महेला जयवर्धने के इस्तीफे के बाद मुंबई इंडियंस का सोशल मीडिया पोस्ट

महेला जयवर्धने के जाने से मुंबई को कौन सी परेशानी?
IPL रिटेंशन की डेडलाइन 15 नवंबर है. यानी खिलाड़ी तय और रिलीज करने में अभी एक महीने से भी कम समय बचा है, ऐसे में मुंबई इंडियंस को अब एक हेड कोच की तलाश करनी होगी. MI ने आखिरी बार 2020 में IPL जीता था और ऐसा करने वाली पहली टीम बनी थी, जिसने सफलतापूर्वक अपना टाइटल डिफेंड किया हो, ये दोनों ही जीत जयवर्धने के कार्यकाल में मिली थीं. आईपीएल 2026 में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम निचले पायदान से दूसरे नंबर पर थी. इस बीच हार्दिक के ट्रेड की खबरें भी आम हैं. अगर हार्दिक भी चले जाते हैं तो कोच के बाद कप्तान के रूप में टीम को माथापच्ची करनी होगा. वैसे चर्चा है कि मैनेजमेंट अपने सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा के पास दोबारा जा सकता है.



Source link