Indore: गरबा पंडाल में नाबालिग से अभद्रता करने वाले भाजपा नेता पर पोक्सो एक्ट में FIR दर्ज, BJP कार्यालय तलब

Indore: गरबा पंडाल में नाबालिग से अभद्रता करने वाले भाजपा नेता पर पोक्सो एक्ट में FIR दर्ज, BJP कार्यालय तलब


Last Updated:

Indore BJP News: इंदौर के गरबा पंडाल में नाबालिग से दुर्व्यवहार के मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान के खिलाफ हीरानगर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर आरोपी नेता को भाजपा कार्यालय तलब किया गया.

Zoom

इंदौर के गरबा पंडाल में नाबालिग से अभद्रता के आरोप में बीजेपी नेता पर कार्रवाई.

रिपोर्ट: मिथिलेश गुप्ता

इंदौर के एक गरबा पंडाल में 16 सितंबर को नाबालिग लड़की के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई कर दी. इस घटना के सामने आने के बाद राजमाता जीजाबाई मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान के खिलाफ हीरानगर थाने की पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. वहीं, आरोपी नेता की इस करतूत का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडलेवाल ने भी संज्ञान लिया. उनके निर्देश पर आरोपी इंदौर भाजपा कार्यालय तलब किया.

बता दें कि 16 सितंबर की शाम इंदौर के एक गरबा पंडाल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था. इस वायरल वीडियो में भाजपा नेता को एक नाबालिग लकड़ी के साथ अनुचित तरीके से धक्का-मुक्की और अभद्रता करते हुए देखा जा सकता था. वीडियो में दिख रहा था कि भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान ने गरबा पंडाल में लड़की के परिवार के सामने ही उसकी बांह पकड़ ली थी. इसके बाद आरोपी ने उसे जोर से धक्का दिया और वहां से भगा दिया था. घटना का वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया.

पार्टी उठा सकती है बड़ा कदम
मामले के तूल पकड़ते ही भारतीय जनता पार्टी के संगठन ने भी आरोपी नेता पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के सख्त निर्देश पर इस घटनाक्रम पर त्वरित कार्रवाई की गई है. प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश के बाद मंडल अध्यक्ष कमल सिंह चौहान को सीधे भाजपा कार्यालय में तलब किया गया. वहीं, इंदौर भाजपा के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने भी इस घटनाक्रम पर अपनी कड़ी नाराजगी जताई है. भाजपा संगठन की ओर से कमल चौहान को सख्त फटकार लगाई गई है. इसके अलावा यह भी माना जा रहा कि आरोपी नेता को जल्द ही पार्टी से निष्कासित किया जा सकता है.

कांग्रेस ने भी किया था विरोध
दुर्व्यवहार का यह मामला सामने आते ही राजनीतिक स्तर पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं थी. कांग्रेस के प्रवक्ता अमित चौरसिया ने इस घटना का कड़ा विरोध किया था. उन्होंने मांग की थी कि नाबालिग से अभद्रता करने वाले आरोपी मंडल अध्यक्ष कमल चौहान को पार्टी से तुरंत बर्खास्त किया जाए. इसके साथ ही कांग्रेस प्रवक्ता ने इंदौर के पुलिस कमिश्नर से इस पूरे मामले पर कड़ा संज्ञान लेने का अनुरोध किया था.



Source link