HDFC Bank : एचडीएफसी बैंक से एक और अधिकारी की होगी विदाई, 31 दिसंबर होगा काम का आखिरी दिन

HDFC Bank : एचडीएफसी बैंक से एक और अधिकारी की होगी विदाई, 31 दिसंबर होगा काम का आखिरी दिन


Last Updated:

HDFC Bank : एचडीएफसी बैंक ने एक्सचेंज को बताया है कि उसके डिप्टी एमडी भरूचा 31 दिसंबर के अपना पद छोड़ देंगे. निजी सेक्टर के इस सबसे बड़े बैंक में पिछले एक साल से भी कम समय में शीर्ष प्रबंधन में कई बाद बदलाव आ चुका है. डिप्टी एमडी ने यह ऐलान बैंक के एमडी और सीईओ के अपना पद ग्रहण करने से पहले ही कर दिया है.

Zoom

एचडीएफसी बैंक के डिप्टी एमडी ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है.

नई दिल्ली. प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी ने 17 अक्टूबर को एकसाथ दो बड़े धमाके किए. एक तरफ तो तमाम शीर्ष प्रबंधन में बदलावों के बावजूद सितंबर तिमाही में करीब 5 फीसदी ज्यादा मुनाफा कमाया और दूसरी ओर बैंक डिप्टी एमडी ने भी इस्तीफे की पेशकश कर दी. बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उप प्रबंध निदेशक कैजाद भरूचा 31 दिसंबर को अपना पद छोड़ देंगे. इसके साथ ही बैंक के बोर्ड ने लिली वढेरा को तीन साल के लिए अपना स्वतंत्र निदेशक बनाने का भी ऐलान कर दिया. उनकी नियुक्ति 26 नवंबर से शुरू होगी.

मनीकंट्रोल ने पहले ही संकेत दिया था कि भरूचा जल्दी रिटायरमेंट प्लान कर सकते हैं. बैंक ने बताया कि उनकी अपील को आरबीआई के पास फारवर्ड कर दिया है. भरूचा ने यह फैसला एचडीएफसी बैंक के नए प्रबंध निदेशक और सीईओ के पद संभालने से पहले ही सुना दिया है. आईसीआईसीआई समूह के दिग्गज बैंक अनूप बाग्ची को एचडीएफसी ने अपना नया एमडी-सीईओ बनाने की बात कही है.

बैंक ने सराहा भरूचा का काम
एचडीएफ बैंक ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि बोर्ड और समिति ने बैंक की ग्रोथ और संस्थागत विकास में योगदान के लिए भरूचा के काम को सराहा है. बैंक ने कहा कि भरूचा ने उसके डेट इन्फ्रा को बनाने और स्थापित करने में बड़ी भूमिका निभाई है. उनकी जगह पर लिली वढ़ेरा को स्वतंत्र निदेशक बनाया है. उनकी नियुक्ति 26 नवंबर, 2026 से 25 नवंबर, 2029 तक की जाएगी. इसके लिए जल्द ही शेयर धारकों की मंजूरी भी मिल जाएगी.

कौन हैं लिली वढ़ेरा
एचडीएफसी बैंक की स्वतंत्र निदेशक बनने वाली लिली वढ़ेरा के पास बैंकिंग सेक्टर में34 साल का अनुभव है और उनके पास इंटरनेशनल रिलेंशस में मास्टर डिग्री भी है. वढ़ेरा अक्टूबर, 2020 में आरबीआई की एग्जीक्यूटिव निदेशक के पद पर रिटायर हुई हैं. आरबीआई में उन्होंने डिपार्टमेंट ऑफ रेगुलेशन संभाला था. इस दौरान उन्होंने बैंकों और नॉन बैंकिग फाइनेंस के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क बनाया था.

बैंक को जमकर हुआ मुनाफा
एचडीएफस बैंक ने सितंबर तिमाही के आंकड़े जारी किए हैं. इसमें बताया है कि सालाना आधार पर बैंक का मुनाफा 5.7 फीसदी बढ़कर 19,510 करोड़ रुपये रहा है. बैंक ने बताया कि उसकी ब्याज से कमाई 9.7 फीसदी बढ़कर 34,619 करोड़ रुपये पहुंच गई है. बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है. इससे पहले सीएनबीसी टीवी18 ने अनुमान लगाया था कि बैंक का मुनाफा 5 फीसदी बढ़ सकता है और ब्याज से कमाई में भी 10 फीसदी से ज्यादा का सुधार हो सकता है.



Source link