Earthquake : हिमाचल में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, कांपी धरती, घरों से बाहर भागे लोग


Last Updated:

Shimla Earthquake News: हिमाचल प्रदेश के शिमला में शनिवार सुबह एक बार फिर से धरती कांपी. पिछले कुछ महीनों में कई बार प्रदेश में धरती हिली है. ताजा भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.1 रही.

Top Deals Inside

हिमाचल प्रदेश में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, कांपी धरती, घरों से बाहर भागे लोगZoom

भूकंप से लोग सहम गए. (PTI)

शिमला: हिमाचल प्रदेश में 17 अक्टूबर यानी शनिवार सुबह तड़के भूकंप के झटकों से लोग सहम गए. सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर महसूस किए गए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 दर्ज की गई. हालांकि इस घटना में जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र शिमला में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था. भूकंप के झटके करीब कुछ सेकंड तक महसूस किए गए. अचानक धरती हिलने से कई लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए और खुले स्थानों पर पहुंच गए. कंपन थमने के कुछ देर बाद लोग वापस अपने घरों में लौटे.

पांच दिन पहले आया था भूकंप
गौरतलब है, पांच दिन पहले भी हिमाचल में भूकंप आया था. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार भूकंप का केंद्र पांच किमी गहराई में था. इसकी लोकेशन चंबा थी. हिमाचल प्रदेश के चंबा में पहले भी कम तीव्रता वाले भूकंप को महसूस किया जा चुका है. ताजा भूकंप का अनुभव सोमवार को शाम 4 बजकर 40 मिनट पर किया था.

भूकंप कितने खतरनाक?
बता दें कि 2.0 या उससे कम तीव्रता वाले भूकंप को माइक्रो भूकंप कहा जाता है, इसके झटके बहुत हल्के होते हैं और अक्सर लोग इसे महसूस नहीं कर पाते हैं. ये भूकंप वाले क्षेत्र में अक्सर आते रहते हैं. मगर, 4.5 या उससे ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप महसूस होते हैं और इससे जान माल का नुकसान हो सकता है. इस तीव्रता वाले भूकंप को हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि इससे घरों और इमारतों को नुकसान पहुंच सकता है.



Source link