Last Updated:
18 October ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: 18 अक्टूबर 2026 का सिंह राशिफल नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छी खबर और व्यापारियों को नए प्रोजेक्ट से लाभ के संकेत देता है. स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा.
Aaj Ka Singh Rashifal 18 October 2026, Leo Daily Horoscope: 18 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन सिंह राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आया है. आज कन्या लग्न की पत्रिका बन रही है. धन भाव में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बन रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इसका शुभ प्रभाव सिंह राशि के जातकों के करियर और आर्थिक स्थिति पर देखने को मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं, जबकि व्यापारियों को नए प्रोजेक्ट मिलने से लाभ हो सकता है. आइए जानते हैं करियर, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और पारिवारिक जीवन के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन.
करियर एवं शिक्षा राशिफल
सिंह राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए रविवार का दिन शुभ संकेत दे रहा है. लंबे समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होने और कामकाज में सुधार के संकेत हैं. प्रमोशन की राह देख रहे लोगों को भी राहत मिल सकती है. वहीं, विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा. पढ़ाई के दौरान नए विषयों की ओर ध्यान भटक सकता है. ऐसे में जरूरी है कि विद्यार्थी अपनी एकाग्रता बनाए रखें और निर्धारित लक्ष्य पर ध्यान दें. नियमित पढ़ाई और समय का सही उपयोग बेहतर परिणाम पाने में मदद करेगा.
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. कुछ परेशानियों से राहत मिल सकती है, लेकिन सेहत को लेकर लापरवाही करना ठीक नहीं रहेगा. छोटी समस्या को नजरअंदाज करने से परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लें.
व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार के लिहाज से सिंह राशि के जातकों के लिए दिन अच्छे संकेत लेकर आया है. कारोबारियों को सरकारी विभागों से सप्लाई संबंधी काम मिल सकता है. इसके अलावा नए प्रोजेक्ट मिलने से आमदनी बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी. हालांकि, अन्य कारोबार से जुड़े लोगों को अभी धैर्य बनाए रखने की जरूरत है. किसी भी बड़े सौदे या निवेश से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें. जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना आपके हित में रहेगा.
पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन में आज स्थिरता बनी रह सकती है. दिन बहुत ज्यादा उत्साहजनक नहीं है, लेकिन स्थितियां सामान्य रहने के संकेत हैं. बीते दिन की तुलना में आज कुछ राहत महसूस हो सकती है. प्रेम संबंधों के लिहाज से भी दिन अच्छा रह सकता है. नौकरी की तलाश कर रहे प्रेमी या प्रेमिका को सफलता मिलने से रिश्ते में खुशी बढ़ सकती है. आपसी समझ और सहयोग से संबंधों में मजबूती आएगी.
आज के शुभ अंक और उपाय
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के लिए आज 2 अंक शुभ माना गया है. इसके अलावा 1, 3, 6 और 9 अंक भी लाभकारी माने गए हैं. रविवार के दिन शहर के मध्य स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करना और ध्वजा लगाना शुभ फलदायी रहेगा.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.