Aaj Ka Panchang 18 October 2026: आज नवरात्रि 8वां दिन, रविवार व्रत, सूर्य पूजा, सर्वार्थ सिद्धि योग, भद्रा, पंचांग से जानें मुहूर्त, राहुकाल

Aaj Ka Panchang 18 October 2026: आज नवरात्रि 8वां दिन, रविवार व्रत, सूर्य पूजा, सर्वार्थ सिद्धि योग, भद्रा, पंचांग से जानें मुहूर्त, राहुकाल


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 18 October 2026: आज नवरात्रि का आठवां दिन है. इस बार सप्तमी 2 दिन है. कल सप्तमी तिथि थी और आज भी सप्तमी है. आज रविवार व्रत और सूर्य पूजा है. पंचांग अनुसार, आज आश्विन शुक्ल सप्तमी तिथि, पूर्वाषाढा नक्षत्र, वणिज करण, सुकर्मा योग है. आज पश्चिम का दिशाशूल है, इस वजह से इस दिशा में यात्रा न करें. आज चंद्रमा धनु राशि में है. आज सुबह 08:27 ए एम से भद्रा शुरू हो रही है, जो रात तक है. इस भद्रा का वास पाताल लोक में है. आज दोपहर 12 बजकर 49 मिनट से सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जो कल सुबह 6 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. इस योग में किए गए आपके कार्य सफल होंगे.

आज रविवार व्रत और सूर्य देव की पूजा है. रविवार व्रत में नमक का सेवन न करें. सूर्यास्त बाद मीठा भोजन करें. इस व्रत को करने से पद, प्रतिष्ठा, आरोग्य, धन, धान्य में बढ़ोत्तरी होती है. पिता का सहयोग प्राप्त होगा. इस व्रत से कुंडली का सूर्य दोष मिटता है. आज के दिन आप लाल चंदन, लाल रंग के कपड़े, लाल फल, लाल फूल, केसर, गुड़, गेहूं, घी, तांबा, सोना आदि का दान करें. इससे लाभ होता है. आज आप सूर्य चालीसा और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. सूर्य के बीज मंत्र या अन्य मंत्रों का जाप करें. पंचांग से जानें मुहूर्त और अशुभ समय.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 18 अक्टूबर 2026

आज की तिथि- सप्तमी – 08:27 ए एम तक, उसके बाद अष्टमी
आज का नक्षत्र- पूर्वाषाढा – 12:49 पी एम तक, फिर उत्तराषाढा
आज का करण- वणिज – 08:27 ए एम तक, विष्टि – 09:42 पी एम तक, उसके बाद बव
आज का योग- सुकर्मा – 11:56 पी एम तक, फिर धृति
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- धनु- 07:33 पी एम तक, फिर मकर

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय: सुबह 06:24 बजे
सूर्यास्त: शाम 05:49 बजे
चंद्रोदय: 01:10 पी एम
चंद्रास्त: 11:27 पी एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:43 ए एम से 05:33 ए एम
अमृत काल: 07:24 ए एम से 09:12 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:43 ए एम से 12:29 पी एम
सर्वार्थ सिद्धि योग: 12:49 पी एम से 06:24 ए एम, अक्टूबर 19
विजय मुहूर्त: 02:00 पी एम से 02:46 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:41 पी एम से 12:32 ए एम, अक्टूबर 19

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 07:49 ए एम से 09:15 ए एम
लाभ-उन्नति: 09:15 ए एम से 10:40 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:40 ए एम से 12:06 पी एम
शुभ-उत्तम: 01:32 पी एम से 02:57 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 05:49 पी एम से 07:23 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:23 पी एम से 08:57 पी एम
चर-सामान्य: 08:57 पी एम से 10:32 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:41 ए एम से 03:15 ए एम, अक्टूबर 19
शुभ-उत्तम: 04:50 ए एम से 06:24 ए एम, अक्टूबर 19

आज के अशुभ समय

भद्रा- 08:27 ए एम से 09:42 पी एम
भद्रा का वास- पाताल में
यमगण्ड- 12:06 पी एम से 01:32 पी एम
गुलिक काल- 02:57 पी एम से 04:23 पी एम
दुर्मुहूर्त- 04:17 पी एम से 05:03 पी एम
राहुकाल- 04:23 पी एम से 05:49 पी एम
दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

भोजन में – 08:27 ए एम तक, फिर श्मशान में.



Source link