Last Updated:
मुरादाबाद के निशानेबाज मोहित पाल ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. पिछले 12 वर्षों से निशानेबाजी में लगातार अभ्यास कर रहे मोहित का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में हुआ है.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है. मोहित अब तक राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक 25 से अधिक पदक जीत चुके हैं. निशानेबाजी के क्षेत्र में उनकी इसी प्रतिभा और मेहनत ने उन्हें नई पहचान दिलाई है.
मुरादाबादः उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के निशानेबाज मोहित पाल ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. पिछले 12 वर्षों से निशानेबाजी में लगातार अभ्यास कर रहे मोहित का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में हुआ है.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है. मोहित अब तक राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक 25 से अधिक पदक जीत चुके हैं. निशानेबाजी के क्षेत्र में उनकी इसी प्रतिभा और मेहनत ने उन्हें नई पहचान दिलाई है.
पांचवीं कक्षा में शिक्षक ने पहचानी प्रतिभा
मोहित पाल ने बताया कि निशानेबाजी में आने की प्रेरणा उन्हें स्कूल के दिनों में मिली थी. जब वह पांचवीं कक्षा में पढ़ते थे. उस दौरान स्कूल खेल प्रतियोगिता के समय हरिओम सर ने उनकी प्रतिभा को पहचाना. शिक्षक ने उन्हें निशानेबाजी में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया था. इसके बाद मोहित ने इस खेल में अपना सफर शुरू किया और लगातार मेहनत करते हुए एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल कीं है.
परिवार ने हर कदम पर दिया साथ
मोहित ने बताया कि उनके पिता रेलवे में कार्यरत हैं और मुरादाबाद में तैनात हैं. उनकी मां और भाई ने भी हमेशा उनका सहयोग किया है. परिवार के समर्थन की बदौलत वह पढ़ाई के साथ निशानेबाजी का अभ्यास भी जारी रख सके. स्कूल के दिनों में वह सुबह पढ़ाई करने जाते थे और शाम को शूटिंग का अभ्यास करते थे.सामान्य दिनों में वह प्रतिदिन चार से पांच घंटे तक निशानेबाजी का अभ्यास करते थे.अब खेल के लिए अधिक समय मिलने पर वह सात से आठ घंटे तक अभ्यास कर रहे हैं. लगातार मेहनत और अनुशासन के चलते उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में 25 से अधिक पदक अपने नाम किए हैं.
यूपी पुलिस में चयन के बाद अब अंतरराष्ट्रीय पदक पर नजर
उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र मिलने से मोहित बेहद खुश हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी उन्हें यह अवसर मिल जाएगा. अब उनका लक्ष्य यूपी पुलिस का नाम रोशन करने के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए पदक जीतना है. मोहित का कहना है कि वह निशानेबाजी में अपनी मेहनत जारी रखेंगे और देश के लिए पदक जीतने का सपना पूरा करने का प्रयास करेंगे.