‘बाहुबली’ डायरेक्टर को भा गई नितेश तिवारी की ‘रामायण’, ट्रेलर शेयर करके की खास अपील- ‘5 नवंबर का बेसब्री से इंतजार’


Last Updated:

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ की एसएस राजामौली ने तारीफ की है. उन्होंने फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर करके फिल्म मेकर्स और कलाकारों की तारीफ की है. एसएस राजामौली ने नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा के विजन की तारीफ की. फिल्म के नए ट्रेलर में राम और रावण के बीच युद्ध की झलक दिखाई गई है. फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

'बाहुबली' डायरेक्टर को भा गई नितेश तिवारी की 'रामायण', जताया रोमांचZoom

नितेश तिवारी ने ‘रामायण’ को डायरेक्ट किया है.

नई दिल्ली: फिल्म ‘रामायण’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसे नितेश तिवारी ने डायरेक्टर किया है. अब ‘रामायण’ को एसएस राजामौली का सपोर्ट मिला है. निर्देशक एसएस राजामौली ने ‘एक्स’ पर फिल्म का नया ट्रेलर शेयर किया. उन्होंने इस महाकाव्य को इतने बड़े स्केल पर पेश करने के लिए निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा ​​की सराहना की.

एसएस राजामौली ने फिल्म की स्टार कास्ट की भी तारीफ की, जिसमें रणबीर कपूर राम बने हैं. साई पल्लवी ने सीता का रोल निभाया है. यश फिल्म में रावण का रोल निभाते दिखेंगे. फिल्म की रिलीज से पहले इसका प्रमोशनल कैंपेन जोर पकड़ रहा है. इसी बीच, निर्माताओं ने ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ का नया ट्रेलर जारी किया है. एसएस राजामौली ने ‘एक्स’ पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, ‘रामायण एक ऐसी कहानी है जिसे सुनाने का सपना हर भारतीय कहानीकार बचपन से देखता है. यह देखकर बहुत खुशी हुई कि नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा ​​ने इसे इतने भव्य पैमाने पर पर्दे पर उतारा है. हर कलाकार ने इन कालजयी किरदारों में गहराई के साथ जान फूंक दी है.’



Source link