पति, 2 जेठ और 2 देवर पर हैवानियत का आरोप, कमरे में बंद करके दरिंदगी; महिला ने बताया 7 साल का दर्द


Last Updated:

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में 5 इंसानों ने मिलकर इंसानियत की हदें पार कर दीं. महिला की तरफ से आरोप पति, दो जेठ और दो देवरों पर रेप का आरोप लगाया है. अभी महिला अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है. पीड़िता की तरफ से बताया गया है कि उसका 7 साल तक कमरे में बंद करके शारिरिक शोषण किया गया है.

Top Deals Inside

पति, 2 जेठ-2 देवर पर हैवानियत का आरोप, कमरे में किया बंद; महिला ने बताया दर्दZoom

बलौदाबाजार में महिला से हैवानियत

Balodabazar News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से इंसानियत को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है, जहां कसडोल थाना क्षेत्र से एक महिला ने अपने पति, 2 जेठ और दो देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. बताया गया है कि महिला को कमरे में बंधक बनाकर रखा गया था.

कमरे में बंद करके किया शोषण
पीड़िता की तरफ से आरोप लगाया है कि उसे खाना नहीं देते थे और कमरे में बंधक बनाकर रखते थे. इसके अलावा उसने शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ना देने का भी आरोप लगाया है. पीड़िता की तरफ से बताया गया है कि 7 साल तक उसके साथ शोषण किया गया.

सखी सेंटर की मदद से पीड़िता को किया गया रेस्क्यू
पीड़िता ने 181 पर कॉल की और मदद की गुहार लगाई. इसके बाद सखी सेंटर की मदद से रेस्क्यू कर उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया. अभी तक बलौदाबाजार जिला अस्पताल में पीड़िता का इलाज चल रहा है.

पुलिस ने अभी तक दर्ज नहीं की है FIR
बताया जा रहा है कि कसडोल थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची है और इस संबंध में कई लोगों से बातचीत कर रही है. पुलिस ने पीड़िता का भी बयान दर्ज किया है. लेकिन बताया जा रहा है कि पुलिस मामले में अभी तक FIR दर्ज नहीं की है. दूसरी तरफ पीड़िता के परिजनों ने जल्दी न्याय देने बात कही है.

(रिपोर्ट-योगेश यादव)



Source link