धनु राशि वालों के प्रेम संबंधों में आज हो सकता है मतभेद, जानें 18 अक्टूबर का पूरा राशिफल

धनु राशि वालों के प्रेम संबंधों में आज हो सकता है मतभेद, जानें 18 अक्टूबर का पूरा राशिफल


Last Updated:

Aaj ka dhanu Rashifal 18 october 2026: देश में बहुत से लोग ज्योतिषीय गणनाओं को मानते हैं और इस पर भरोसा करते हैं. ऐसे में ज्योतिष के जानकार ज्योतिषाचार्य राशि के आधार पर लोगों के दिन की भविष्यवाणी करते हैं. यह भी बताते हैं कि उनका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा. हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज धनु राशि के जातकों का दिन कैसा रहेगा. उन्हें किन चीजों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है. यह भी जानेंगे कि जातक के जीवन में आज क्या बेहतर होने वाला है.

जमुई: 18 अक्टूबर 2026 को नवरात्रि का आठवां दिन है और आज मां महागौरी की पूजा की जाएगी. आज के दिन धनु राशि के जातकों को भविष्य की योजनाओं में नई दिशा मिलने वाली है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़िया रहेगा. हालांकि, नौकरी पेशा लोगों को कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाना चाहिए. साथ ही कारोबारियों को भी आज अपनी योजनाओं की समीक्षा करना उपयोगी रहेगा. नया काम शुरू करने की योजना बना रहे जातक भी आज बेहद सावधानी के साथ योजनाओं पर काम करें.

अधूरे कार्यों को पूरा करने पर रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में आज नए विचार सामने आ सकते हैं. आज आपको अपनी योजनाओं को पूरी तैयारी के साथ सामने लाना चाहिए. उन्होंने कहा कि आर्थिक मामलों में आज आपको बचत को प्राथमिकता देना फायदेमंद रहेगा. उत्साह में आकर पैसे खर्च करने से आपको नुकसान हो सकता है. इस बात का ध्यान रखें कि कंजूसी और बचत को प्राथमिकता देना दोनों में अंतर है. जहां जरूरत है वहां पैसा खर्च करने में पीछे ना हटें बल्कि बेवजह पैसा खर्च करने से बचें. उन्होंने बताया कि निवेश के लिहाज से भी आज के दिन आपको सावधान रहने की जरूरत है. जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला आपको आर्थिक नुकसान करवा सकता है.

पुराने मतभेद से हो सकती है दिक्कत
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि प्रेम संबंधों में पुराने मतभेद उभर सकते हैं, लेकिन शांतिपूर्वक बातचीत करने से रिश्तों में सुधार की संभावना रहेगी. उन्होंने कहा कि आज आपको अपने जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों की भावनाओं को समझने का प्रयास करें. किसी घरेलू विषय पर असहमति होने पर धैर्य बनाए रखें. उन्होंने कहा कि आज के दिन नवरात्रि की अष्टमी तिथि है, ऐसे में मां महागौरी की पूजा करने से आपको सुख, शांति और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 6 रहने वाला है.



Source link