रांची: झारखंड में आज 18 अक्टूबर को मौसम में दिन और रात के बीच काफी अंतर देखने को मिल सकता है. अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ने के बाद कई इलाकों में दिन के समय धूप और गर्मी, जबकि सुबह और देर शाम मौसम सुहावना महसूस हो रहा है. रांची मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है. जहां रांची का 30°C तो पलामू का तापमान 33°C पहुंच गया है. इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में बारिश की संभावना है.
आज झारखंड के इन जिलों में बिगड़ सकता है मौसम
रांची मौसम केंद्र के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना है. वहीं, रांची, बोकारो, धनबाद और पलामू समेत राज्य के कई अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. फिलहाल भारी बारिश की पूरे झारखंड में कोई आशंका नहीं है.
जानें झारखंड के इन 6 जिलों का तापमान
18 अक्टूबर के पूर्वानुमानों के आधार पर झारखंड के कई जिलों के तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. हालांकि ये आंकड़े दिन के तापमान से फिर बदल सकते हैं. आज रांची का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30°C-19°C, पलामू का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33-22°C, गुमला का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29-20°C, बोकारो का का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32°C-22°C, धनबाद का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31-22°C, जमशेदपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33°C-23°C रह सकता है. रांची और गुमला में सुबह-शाम अपेक्षाकृत ठंडक महसूस हो सकती है. इसके विपरीत, पलामू और जमशेदपुर में दोपहर के समय गर्मी ज्यादा परेशान कर सकती है.
जानें झारखंड में मानसून का असर कितना बचा
झारखंड से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी 12 अक्टूबर को पूरी हो गई थी. इस साल झारखंड में मानसून के दौरान कुल 1,005.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य औसत 1,022.9 मिलीमीटर है. यानी कुल बारिश सामान्य के करीब रही. मानसून की विदाई के बाद भी स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के कारण कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है.
जानें कब बंद होंगे कूलर और एसी?
अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में सुबह और देर शाम हल्की ठंडक का एहसास बढ़ने लगता है. खासकर रांची, गुमला और ऊंचाई वाले इलाकों में रातें अपेक्षाकृत सुहावनी हो सकती हैं. हालांकि, दोपहर में तापमान 30 से 34 डिग्री तक पहुंचने पर गर्मी बनी रह सकती है. ऐसे में कूलर और एसी पूरी तरह बंद करने की कोई निश्चित तारीख नहीं है. रांची और गुमला के कई घरों में रात के समय पंखा धीमा करना या कूलर लोग बंद करने लगे हैं. वहीं, पलामू, धनबाद और जमशेदपुर में दोपहर की गर्मी के कारण पंखे और एसी की जरूरत अभी बनी रहेगी.
जानें सबसे ज्यादा गर्मी किस जिले में पड़ेगी
रांची मौसम के अनुसार पलामू और जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इसलिए इन इलाकों में दोपहर की गर्मी ज्यादा महसूस होने की संभावना है. हालांकि, पूरे झारखंड में सबसे गर्म जिले की पुष्टि अभी नहीं हुई है. ऐसे में आज 18 अक्टूबर को झारखंड में मानसून की विदाई के बाद मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है. जहां दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि दिन की गर्मी और सुबह-शाम की ठंडक का मिला-जुला असर बना रह सकता है.