Last Updated:
Chhattisgarh School Holiday: छत्तीसगढ़ सरकार ने दिवाली के लिए एक दिन की छुट्टी बढ़ा दी है. पहले 6 से 10 नवंबर तक पांच दिन का छुट्टी तय की गई थी. अब इसमें बदलाव कर दिया गया है और एक एक्स्ट्रा दिन बढ़ने के साथ ही अब 6 दिनों की कुल छुट्टी हो गई है. इससे बच्चों और टीचर्स को अपने घर पर समय बिताने का मौका मिलेगा और वह त्योहार भी अच्छे तरह से मना सकेंगे.
छत्तीसगढ़ में अब कुल 6 दिन की हो गई दिवाली की छुट्टियां (AI तस्वीर)
Chhattisgarh School Diwali Holiday: छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों, शिक्षकों और के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अब राज्य सरकार ने एक दिन और के लिए दीपावली की छुट्टी बढ़ा दी है. इससे अब छत्तीसगढ़ में पूरे दिनों स्कूलों में छुट्टी रहेगी. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है.
कुल 6 दिन रहेगी स्कूलों में छुट्टी
पहले छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक कुल 5 दिनों का दीपावली की छुट्टी तय की गई थी. अब सरकार के नए फैसले के बाद छुट्टियां 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक रहेंगी. इसके बच्चों और टीचर्स को त्योहार का जश्न मनाने और अपने परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए 11 नवंबर का एक एस्ट्रा दिन मिलेगा.
छात्रों के चेहरे पर आई मुस्कान
दीपावली साल का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है, जिसमें लोग दूर-दराज से अपने घर पहुंचते हैं और पारंपरिक तरीके से खुशियां बांटते हैं. छुट्टियां बढ़ने के इस फैसले से स्कूली बच्चों के चेहरे खिल उठे हैं. वहीं शिक्षकों और स्टाफ को भी त्योहार के दौरान जरूरी काम निपटाने और आराम का पूरा वक्त मिल सकेगा.
सभी स्कूलों पर लागू होगा आदेश
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से बताया गया है कि यह आदेश सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा. अब बदले आदेश के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों को छुट्टियों की नई तारीखों का ध्यान रखना होगा. कई छात्र दूर-दराज के इलाकों से बड़े शहरों में पढ़ने के लिए आते हैं. अब छुट्टियां बढ़ने से उन्हें परिवार के साथ वक्त बिताने का ज्यादा समय मिलेगा.
छत्तीसगढ़ में बड़े उत्साह से नवरात्रि मना रहे लोग
छत्तीसगढ़ में इस समय लोग नवरात्रि का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मना रहे हैं. बताया जा रहा है कि लोग रायपुर से लेकर भिलाई तक लोग गरबा और डांडिया के साथ त्योहार मना रहे हैं. गरबा के लिए कई शहरों में अलग-अलग पंडाल बनाए गए हैं और इसमें सुरक्षा का ध्यान भी रखा गया है.