Last Updated:
मामला रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला पदम गांव का है. यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी फैल गई. मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन नाबालिग बच्चे शामिल हैं.
घर के बाहर लगी भीड़.
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से चौंकाने वाली खबर आ रही है. यहां के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतकों में पति, पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं. बताया जा रहा है कि रात में मैगी-चाय खाई थी. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.
मामला रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला पदम गांव का है. यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी फैल गई. मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन नाबालिग बच्चे शामिल हैं. पांचों के शव घर में बिस्तर पर मिले. सुबह काफी देर तक परिवार के लोगों के नहीं उठने पर आसपास के लोगों को शक हुआ. जांच करने पर पांचों मृत मिले.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. जानकारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है. मृतकों की पहचान महेश (36), उनकी पत्नी ललिता (34), बेटा लड्डू (12), बेटी मिस्टी (8) और सबसे छोटी बेटी साक्षी (4) के रूप में हुई है. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है.
महेश अपनी पत्नी ललतेश और तीन बच्चों के साथ रहते थे. बताया जा रहा है कि परिवार के पांचों सदस्य रात करीब 10 बजे मैगी खाने के बाद सोने चले गए थे. सुबह होने पर भी जब कोई नहीं उठा तो लोगों को चिंता हुई. इसके बाद उन्हें देखने पहुंचे लोगों ने पांचों को बिस्तर पर मृत अवस्था में पाया. एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. घटना की सूचना मिलने पर रबूपुरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पांचों की मौत कैसे हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस मौत की वजह का पता लगाने में जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.