Last Updated:
SS Rajamouli Love Story: डायरेक्टर एसएस राजामौली जितने बड़े परदे के सिकंदर हैं, उनकी निजी जिंदगी के रास्ते उतने ही दिलचस्प रहे हैं. महफिल में शांत रहने वाले एसएस राजामौली की जिंदगी की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. शर्मीले स्वभाव के डायरेक्टर साहब ने कैसे तलाकशुदा रमा से दिल की बात कही. 2001 से शादी के बंधन में बंधी इस जोड़ी ने रिटायरमेंट के बाद की प्लानिंग भी कर ली है. रिटायरमेंट कब लेंगे और फिर क्या करेंगे एसएस राजामौली चलिए बताते हैं…
नई दिल्ली. एसएस राजामौली जब भी कोई फिल्म लेकर आते हैं, बॉक्स ऑफिस से लेकर दुनियाभर में उनकी चर्चा होने लगती है. ‘बाहुबली’, ‘आरआरआर’ और ‘मगधीरा’ जैसी फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाने वाले राजामौली इन दिनों महेश बाबू के साथ अपनी अगली फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर सुर्खियों में हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पर्दे पर भव्य कहानियां रचने वाले राजामौली की असल जिंदगी की कहानी भी किसी फिल्म से कम नहीं है? उनकी जिंदगी में प्यार की एंट्री कैसे हुई, किसने उनके दिल में खास जगह बनाई और रिटायरमेंट के बाद के लिए उन्होंने क्या प्लान बना रखा है? इसकी कहानी काफी दिलचस्प है.
एसएस राजामौली की फिल्मों की भव्यता और उनकी शानदार कहानियों का जादू दुनियाभर में देखने को मिलता है. लेकिन उनकी कामयाबी के पीछे एक ऐसा शख्स भी है, जो हर कदम पर उनके साथ खड़ा रहा है. हम बात कर रहे हैं उनकी पत्नी रमा राजामौली की. रमा ने एक इंटरव्यू में अपनी प्रेम कहानी, शादीशुदा जिंदगी और ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर किए. उन्होंने बताया कि कैसे एक साधारण सी मुलाकात प्यार में बदल गई. फाइल फोटो.
रमा राजामौली और एसएस राजामौली की मुलाकात किसी फिल्मी सेट पर नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्तों के जरिए हुई थी. रमा की बहन वल्ली की शादी राजामौली के भाई और मशहूर संगीतकार एमएम कीरवाणी से हुई थी. इसी वजह से दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था. फाइल फोटो.
Add News18 as
Preferred Source on Google
उस वक्त रमा शादीशुदा थीं, पर पति से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी हुई थी. एसएस राजामौली ने जब रमा को शादी के लिए प्रपोज किया था, तो उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था। रमा ने इसका खुलासा डॉक्यूमेंट्री मॉडर्न मास्टर्स: एसएस राजामौली में किया था, जो साल 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. रमा ने बताया था कि चूंकि वह तलाकशुदा थीं और एक बेटा था, इसलिए उन्होंने एसएस राजामौली का शादी का प्रपोजल ठुकरा दिया था. फाइल फोटो.
लेकिन राजामौली लगातार कोशिश करते रहे तो रमा का दिल पिघल गया. वहीं, रमा को पहले पति से तलाक के बाद बेटे कार्तिकेय की कस्टडी भी मिल गई थी. वक्त के साथ दोनों एक-दूसरे को बेहतर समझने लगे और फिर उन्हें महसूस हुआ कि वे जिंदगी साथ बिता सकते हैं. ‘शांति निवासम’ सीरियल के दौरान उनका रिश्ता और गहरा हुआ. वहीं, फिल्म ‘स्टूडेंट नंबर 1’ के समय तक दोनों के बीच का जुड़ाव और स्पष्ट हो गया था. फोटो साभार-@ssrajamouli/Instagram
रमा ने एसएस राजामौली के स्वभाव के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि राजामौली थोड़े शर्मीले हैं, लेकिन अपने काम को लेकर बेहद समर्पित रहते हैं. परिवार उनके लिए उतना ही महत्वपूर्ण है. रमा ने बताया कि दोनों की सोच लगभग 99 फीसदी मामलों में मिलती है. पेशेवर फैसलों पर कभी-कभी चर्चा जरूर होती है, लेकिन निजी जिंदगी में उनके बीच बड़े मतभेद नहीं हैं. फोटो साभार-@ssrajamouli/Instagram
उन्होंने ‘बाहुबली’ फिल्म के मेकिंग से जुड़े कुछ मजेदार किस्से शेयर किए. उन्होंने बताया कि फिल्म में प्रभास (अमरेन्द्र बाहुबली) के माथे पर अर्धचंद्रकार तिलक और राणा दग्गुबाती (भल्लालदेव) के माथे पर उनके क्रूर स्वभाव को दर्शाने वाला तिलक का आइडिया उन्होंने ही एसएस राजामौली को दिया था. हालांकि, उन्हें खुद को ड्रॉइंग नहीं आती थी, इसलिए डिजाइनर ‘प्रशांत’ ने इन विचारों को शानदार रूप दिया. देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी के माथे के तिलक का डिजाइन पूरी तरह से प्रशांत का ही आइडिया था. उन्होंने बताया कि कलाकारों के चेहरे के हिसाब से सही डिजाइन चुनने के लिए लगभग 10 अलग-अलग डिजाइनों पर काम किया गया था. फाइल फोटो.
अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए रमा ने बताया कि फिल्मों के अलावा इस कपल को दुनिया घूमने का बेहद शौक है. वे अकसर इस बात पर चर्चा करते हैं कि राजामौली के फिल्मों से रिटारमेंट लेने के बाद वे किन-किन देशों की यात्रा करेंगे. उन्होंने यह भी प्लान किया है कि वे जिस भी देश में जाएंगे, वहां की करेंसी इकट्ठा करके एक खूबसूरत फ्रेम में सजाएंगे. फोटो साभार-@ssrajamouli/Instagram
फिलहाल, एसएस राजामौली सुपरस्टार महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा के साथ अपनी अगली मोस्टअवेटेड फिल्म एसएसएमबी 29 यानी ‘वाराणसी’ की तैयारियों में जुटे हैं. ग्लोबल लेवल पर बनने जा रही इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है.