IPS Story : किस IPS के हाथों में होगी रेलवे सुरक्षा की कमान, कौन बना RPF का डीजी?


Last Updated:

IPS Story : रेलवे ने आईपीएस जितेंद्र कुमार को आरपीएफ का नया डीजी नियुक्त किया है. वह 1993 बैच के पुलिस अधिकारी हैं. पुलिसिंग का 33 साल लंबा अनुभव रखने वाले जितेंद्र कुमार प्रधानमंत्री की सुरक्षा जिम्मेदारी संभालने वाले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) में भी काम कर चुके हैं.

Top Deals Inside

किस IPS के हाथों में होगी रेलवे सुरक्षा की कमान, कौन बना RPF का डीजी?Zoom

IPS Story : जितेंद्र कुमार बिहार में तीन बड़े पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

IPS Story : रेल मंत्रालय ने आईपीएस जितेंद्र कुमार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का महानिदेशक (DG) नियुक्त किया है. वह बिहार कैडर के सीनियर पुलिस अधिकारी हैं. जितेंद्र कुमार मौजूदा DG सोनाली मिश्रा का स्थान लेंगे. जिनका कार्यकाल 31 अक्टूबर 2026 को पूरा हो रहा है. जितेंद्र कुमार का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से 31 मार्च 2030 तक या अगले आदेश तक रहेगा.

जितेंद्र कुमार फिलहाल बिहार पुलिस के केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष हैं. इसके साथ ही उनके पास बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी है.
इसके अलावा बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग अध्यक्ष पद की भी जिम्मेदारी भी संभाल

33 साल पुलिसिंग का अनुभव

आईपीएस जितेंद्र कुमार के पास 33 साल की पुलिसिंग का अनुभव है. वह 1993 बैच के पुलिस अधिकारी हैं. मूलत: उत्तर प्रदेश के रहने वाले जितेंद्र कुमार बिहार पुलिस मुख्यालय और अपराध अनुसंधान विभाग (CID) में ADG के पद पर भी काम कर चुके हैं. पिछले साल उन्हें डीजी रैंक पर पदोन्नति दी गई थी.

एसपीजी में भी काम का अनुभव

जितेंद्र कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (SPG) में भी काम कर चुके हैं. यह बल प्रधानमंत्री की सुरक्षा करता है. केंद्र में प्रतिनियुक्त पूरी करने के बाद बिहार मुख्यालय और CID में सीनियर पदों पर काम किया.

सम्मान और उपलब्धियां

आईपीएस जितेंद्र कुमार को शानदार पुलिसिंग के लिए कई सम्मान और पुरस्कार मिल चुके हैं. जिसमें साल 2009 में मिला पुलिस पदक और 2016 में विशिष्ट सेवा के लिए मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक शामिल है.



Source link